घर को रौशन करने वाला दीपक, इन उपायों से लाता है जीवन में सुख-समृद्धि

दीपक के बारे में सभी जानते हैं कि किस तरह से वह अँधेरे में रोशनी लाता हैं और हिन्दू धर्म में तो पूजन में दीपक का विशेष महत्व माना जाता हैं। बिना दीपक के कोई भी पूजा प्रारंभ ही नहीं होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह दीपक किसी व्यक्ति के जीवन को भी प्रकाशमय कर सकता हैं। जी हाँ, दीपक से जुड़े कुछ ज्योतिषीय उपाय होते हैं जिन्हें करने से कई परेशानियाँ दूर होती हैं और भाग्य उदय होता हैं। तो आइये जानते हैं दीपक से जुड़े ज्योतिषीय उपायों के बारे में।

* अगर महिला रोज शाम को घर के मंदिर में घीर का दीपक जलाकर मंत्र ऊँ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:। का 108 बार जाप करें। ये उपाय रोज करेंगे तो पति को भाग्य का साथ मिल सकता है।

* पति-पत्नी के बीच बार-बार झगड़े होते हैं तो रोज सुबह शाम श्रीराम और सीता की तस्वीर या फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं। परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।

* शत्रुओं से रक्षा के लिए और अनजाना डर दूर करने के लिए हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

* घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिले इसके लिए रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और दीपक जलाकर आरती करें। ये उपाय पति-पत्नी दोनों को करना चाहिए।

* रोज शाम को दरवाजे की दोनों तरफ तेल का या घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

* अगर परिवार के किसी सदस्य की कुंडली में राहु-केतु के दोष हैं तो घर में सुबह-शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। इससे राहु-केतु के दोष दूर होते हैं।

* हर शनिवार शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही, तेल का दान भी करें। भगावन से परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।

* परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भगवान विष्णु या बाल गोपाल के सामने घी का दीपक जलाएं और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय या कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें।

* सुख-समृद्धि और बुद्धि के लिए मां सरस्वती के सामने घी का दो मुखी यानी दो बत्तियों वाला दीपक जलाएं।

* घर में बरकत बनाए रखने के लिए श्रीगणेश के सामने तीन मुखी यानी तीन बत्तियों वाला दीपक जलाएं।

* धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए देवी लक्ष्मी के सामने सात मुखी दीपक जलाएं।