कहीं इन आदतों की वजह से तो नहीं जीवन में आर्थिक तंगी, जल्द करें इन्हें दूर

बीता साल 2020 कोरोना के चलते कई लोगों के लिए दुख और पीड़ा लेकर आया था जिसमें कईयों की नौकरी गई तो कईयों को व्यवसाय बंद होने की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। लेकिन अब साल 2021 अपने साथ नई ऊर्जा लेकर आया हैं जो जीवन में सकारात्मकता लाएगा और आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाएगा। वास्तु में कुछ आदतें ऐसी बताई गई हैं जो आपके जीवन में आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपके जीवन में आर्थिक प्रभाव होता हैं।

इनका कभी नहीं टिकता पैसा

शास्त्रों के अनुसार, दांतों को दांतों से नहीं रगड़ना नहीं चाहिए, ऐसा अपशगुन होता है। साथ ही चिंता और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां का भी सूचक माना जाता है। ऐसा करने से दुख की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। देवी-देवताओं की कृपा प्राप्ति के लिए दान करना बहुत शुभ माना जाता है। दान केवल धन से ही नहीं बल्कि मदद करके भी की जा सकती है। जो व्यक्ति दानी या उदार नहीं होता, उसके पास धन कभी नहीं टिकता।

इस तरह से बढ़ने लगता है कर्ज

घर में कभी भी मकड़ी के जाले नहीं लगने देने चाहिए। मान्यता है कि इससे घरवालों की चिंता और उलझनें बढ़ने लगती हैं। साथ ही आर्थिक मामलों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं बहुत से लोग याद रखने के लिए भूमि पर लिख देते हैं, जो कि सही नहीं है। मान्यता है कि इससे भी धन की हानि होती है और कर्ज भी बढ़ने लगता है।

ऐसा करने से विकास में आती है बाधा

दरवाजे के पास बैठना भी एक बड़ा दोष बताया गया है। वास्तु विज्ञान में भी घर का द्वारा मुख होता है और उसके पास बैठने से प्रगति बाधित होती है। वहीं मलीन या गंदे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, ऐसा करने से स्वास्थ्य और मन दोनों ही प्रभावित होते हैं। इससे व्यक्ति का विकास में भी बाधा आती है।

इससे लक्ष्मी माता होती हैं नाराज

कभी भी सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के समय सोने से बचना चाहिए। साथ ही घर में झाड़ू-पोंछा नहीं लगाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि इससे ना केवल धन और आयु की हानि होती है बल्कि देवी-देवताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। वहीं बहुत से लोगों में आदत होती है कि जूठे बर्तन कहीं भी रख देते हैं और रात के जूठे बर्तनों को सुबह धोते हैं, यह सही नहीं है। ऐसा करने से लक्ष्मी माता नाराज हो जाती हैं और धन का हानि का सामना करना पड़ता है।

हमेशा मनमानी करने से बचें

हमेशा बिना जरूरत के खर्च करते रहना और हर काम में मनमानी करना अच्छी बात नहीं है। धन और खर्च के मामले में ज्यादा मनमानी नहीं करना चाहिए। धन को हमेशा संचित रखना चाहिए ताकि आपके धनवान बनने की उम्मीदों को पर लगें। इसमें निजी संपत्ति का भी ध्यान रखना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि केवल माता लक्ष्मी की पूजा न करें बल्कि भगवान विष्णु की भी पूजा करें। दोनों की साथ में पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्ति होती है।