जीवन में परेशानियां लाता हैं कालसर्प दोष, जानें कारण और निवारण

आप सभी ने कालसर्प दोष के बारे में तो सुना ही होगा जो कि व्यक्ति की कुंडली में पाया जाता हैं और उनके जीवन में आई परेशानियों का कारण बनता हैं। जी हां, कालसर्प दोष की वजह से घबराहट, चिंता, नुकसान, तरक्की में बाधा जैसी कई समस्याएं आने लगती हैं। लेकिन क्या आपने यह जानने की कोशिश की हैं कि आखिर यह कालसर्प दोष होता क्यों हैं। आज हम आपको कालसर्प दोष के कारण और निवारण के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

24 फरवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों पर पड़ेगा आर्थिक भार, घर में बनेगी कलह की परिस्थिति

शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए करें ये उपाय, जीवन में आएगी शुभता

कालसर्प दोष के कारण

- बुरे कर्म करना जिससे भाग्य भी खराब हो जाता है।
- राहु नीच का होकर बैठा है तो यह सबसे बड़ा कारण है।
- घर का शौचायल और सीढ़ियां खराब हो तो बुरा प्रभाव प्रारंभ होता है।
- घर की दहलीज का दब जाना, खराब हो जाना।
- ससुराल पक्ष से संबंध खराब करना, कटु वचन बोलना, शराब पीना या नास्तिकता का कार्य करना।

कालसर्प दोष निवारण उपाय

- खाना रसोईघर में बैठकर खाएं।
- दीवार, टॉयलेट व बाथरूम को साफछक रखें।
- धर्मस्थान की सीढ़ियों पर 10 दिन तक पोंछा लगाएं।
- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और घर में ठोस चांदी का हाथी रखें।
- मंगल या गुरु का उपाय करें या प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।