सूर्य को जल अर्पण करने से स्थिति होती है मजबूत, जानें इसका तरीका

आपने कई लोगों को देखा होगा जो कि सुबह के समय के दौरान सूर्य देव को जल अर्पण करते हैं। सूर्य इस पूरी दुनिया को ऊर्जा प्रदान करता हैं और इसका हमारी कुंडली पर भी बहुत असर पड़ता हैं। सूर्य की स्थिति हमारा समय मजबूत करने में मदद करता हैं। इसलिए सुबह के समय सूर्य को जल अर्पण करना शुभ माना जाता हैं। आज हम आपको इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं ताकि आप इसका पूर्ण लाभ उठा सकें। तो आइये जानते हैं किस तरह किया जाए सूर्य को जल अर्पण।

- सूर्य को जल देने का सबसे शुभ समय जब भी सूर्य उदय हो तब नहा-धोकर तैयार होकर जल चढ़ाना चाहिए।

- एक ताम्बे के पात्र में बाहर या छत पर जाकर सूर्य देवता की तरफ नंगे पांव जल देना चाहिए।

- ताम्बे के पात्र को अपने दोनों हाथो से पकड़कर सूर्य देव की तरफ ले जाए और अगर सूर्य देव नहीं दिख रहें तो पूर्व दिशा की ओर देखते हुए जल देना चाहिए।

- जो जल आपने सूर्य को दिया है उसे स्पर्श कर कुछ बुँदे अपने शरीर पर, माथे पर और आँखों पर लगाये।

- सूर्य देवता को झुक कर प्रणाम करें तथा जल चढाने के साथ-साथ सूर्य नमस्कार मंत्र का उच्चारण भी करते रहें।