इन उपायों से मिलेगी लक्ष्मी माता की कृपा, बरसेगी धन-दौलत

हर किसी की चाहत होती हैं कि उनके जीवन में धन-दौलत की कोई कमी ना हो। इसके लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत भी करता हैं और हर संभव प्रयास करता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो और उनकी कृपा आप पर बनी रहे। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से लक्ष्मी माता को प्रसन्न किया जा सकता हैं और धन-दौलत की चाहत को पूरा किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- लक्ष्मी की उपासना करें। शुक्रवार का व्रत रखें, खटाई न खाएं और महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें। मां लक्ष्‍मी की तस्‍वीर के आगे घी का नौ बत्तियों वाला दीया जलाएं।

- स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें। नित्य नहाएं। शरीर को जरा भी गंदा न रखें। सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करें। पवित्र बने रहें।

- सफेद वस्त्र दान करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें। दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक जिंदगीभर अपने पास रखें।

- नौ वर्ष से कम आयु की पांच कन्‍याओं को 21 शुक्रवार तक मिश्री युक्‍त खीर खिलाएं।

- मिट्टी के घड़े पर लाल रंग करें और उसके ऊपर लाल रंग का धागा बांधें। अब इसमें जटायुक्‍त नारियल रखकर इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।

- प्रति शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे किसी लोहे के बर्तन में पानी, शक्‍कर, घी और दूध मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। घी का दीपक जलाएं और सुगंधित अगरबत्ती भी लगाएं।