Ganesh Chaturthi 2018 : 'लालबाग चा राजा' 2017 गणेशोत्सव Day 9 आरती, वीडियो

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पूरे देश में गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस दिन घर पर भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। भगवान गणेश सभी देवों में सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता है। कोई भी शुभ कार्य करने से सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा होती है। भगवान गणेश को मंगलमूर्ति और विध्नहर्ता कहा जाता है क्योंकि इनके सभी अंग जीवन की सही दिशा देने की सीख देते हैं।

गणेशोत्सव का प्रसिद्ध महापर्व इस साल श्री गणेश चतुर्थी 13 सितम्बर 2018 गुरुवार से प्रारम्भ होकर 23 सितम्बर 2018 रविवार को गणपति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। सिद्धिविनायक श्री गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इसी दिन मध्याह्न काल में श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। इसलिए मध्याह्न व्यापिनी चतुर्थी तिथि को यह व्रत किया जाता है। भगवान गणेश विध्नहर्ता और विघ्नकर्ता दोनों है और यह वैभव और सम्पत्ति को दाता है। गणेशोत्सव Ganesh Utsav 2018 हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है। पूरे देश में घरों के अलावा कई स्थानों पर गणेशजी की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं लगाई जाती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा होती है लाल बाग के राजा Lalbaugcha Raja की। मुंबई में 1934 से लाल बाग के राजा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती है। लाल बाग इलाके में इसकी स्थापना होती है। इस बार भी बड़े ही धूम-धाम से लाल बाग के राजा की स्थापना की गई। इस बार भी लाल बाग के राजा को बड़े ही खूबसूरत तरह से सजाया गया है। सोने के मुकुट के साथ वो शान से बैठे नजर आ रहे हैं। लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए अंबानी परिवार भी लाइन लगाता है। बड़े से बड़े बॉलीवुड स्टार्स भी लाइन लगाते हैं। आज हम आपके लिए लालबाग चा राजा 2017 गणेशोत्सव के Day 9 की आरती लेकर आए हैं।