Krishna Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये सरल उपाय, कर्ज मुक्ति से लेकर आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

जन्माष्टमी आज यानी 30 अगस्त (सोमवार) को मनाई जा रही है। हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल कृष्ण पक्ष (अंधेरे पखवाड़े) के आठवें दिन (अष्टमी) को भाद्रपद में मनाई जाती है। जन्माष्टमी को उपवास, गायन, एक साथ प्रार्थना करने, विशेष भोजन तैयार करने और साझा करने, रात्रि जागरण और कृष्ण या विष्णु मंदिरों में जाकर मनाते हैं। प्रमुख कृष्ण मंदिर 'भागवत पुराण' और 'भगवद गीता' के पाठ का आयोजन करते हैं। कई समुदाय नृत्य-नाटक कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिन्हें रास लीला या कृष्ण लीला कहा जाता है। इस साल जन्माष्टमी कई शुभ संयोग में मनाई जा रही है। भगनाम श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दिन कुछ उपायों को करने से भक्तों पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा होती है।

- जन्माष्टमी के दिन घर पर गाय या बछड़े की मूर्ति लाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
- जन्माष्टमी के दिन कन्याओं के बुलाकर खीर खिलाएं। ऐसा लगातार पांच शुक्रवार तक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलती है और आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है।
- जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। पूजा के बाद इस बांसुरी को तिजोरी या पर्स में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ होता है।
- जन्माष्टमी के दिन राधा-गोविंद को 56 भोग लगाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामना को पूर्ण करते है।
- जन्माष्टमी के दिन शाम को तुलसी पूजा करने का बढ़ा महत्त्व है। कहते हैं कि ऐसा करने कर्ज से मुक्ति मिलती है।
- जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे दूध में केसर मिलाकर श्रीकृष्ण का अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार भी होता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)