Navratri 2020 : महागौरी को समर्पित हैं नवरात्रि का आँठवा दिन, जानें पूजन विधि और विशेष मंत्र

आज नवरात्रि का आँठवा दिन हैं जो कि इन दिनों का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता हैं। यह दिन महागौरी को समर्पित होता हैं और आज के दिन शक्ति की पूजा की जाती हैं। महागौरी की पूजा से भक्तों को जीवन में आई परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं और तमाम कल्मष धुल जाते हैं। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं। नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को पूजन के साथ नारियल का भोग लगाना शुभ रहता हैं। हम आपको आज दुर्गाष्टमी महागौरी की पूजा विधि और विशेष मन्त्रों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पूजन विधि

- नवरात्रि के आठवें दिन, शक्ति स्वरूपा महागौरी का दिन होता है। मां की आराधना हेतु सर्वप्रथम देवी महागौरी का ध्यान करें।
- सौभाग्य प्राप्‍ति और सुहाग की मंगल कामना लेकर मां को चुनरी भेंट करने का भी इस दिन विशेष महत्व है।
- इस दिन कन्या पूजन और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराने का अत्यंत महत्व है।
- हाथ जोड़कर सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यामाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥ मंत्र का उच्चारण करें।
- इस मंत्र के उच्चारण के पश्चात महागौरी देवी के विशेष मंत्रों का जाप करें और मां का ध्यान कर उनसे सुख, सौभाग्य हेतु प्रार्थना करें।

महागौरी के विशेष मंत्र

- श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

- या देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

- ॐ देवी महागौर्यै नमः॥