राशि से जाने अपनी कमोजोरी के बारे में

अगर ध्यान दिया जाए तो यह ज्योतिष विद्या भी एक मजेदार चीज है, जहाँ जन्म के आधार पर राशियों का निर्धारण होता है और राशि के अनुसार स्वभाव का निर्धारण किया जाता है। बिना किसी व्यक्ति को देखे, उसे जाने, उसके विषय में एक-एक बात का पता लगाना और वो भी सिर्फ उसके जन्म कुंडली के आधार पर!! सच पूछिए तो अविश्वसनीय है, लेकिन विश्वास तब स्वत: ही हो जाता है जब एक-एक बात सच निकलती है। आज हम आपको राशि के आधार पर ये बताएंगे कि कौन सी राशी वाले व्यक्ति के अंदर कौन सी सबसे बड़ी खामी होती है जो आजीवन उसका पीछा करती है। तो आइये जानते हैं उनके बारे में...

# मेष राशि :

मेष राशि वाले लोग सही गलत का फैसला करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाते। चाहें वो किसी भी हाल में हो अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर पाते। इतना ही नहीं इन्हें कई बार अपने किए पर पछतावा भी होता है। इस राशि के लोग मतलबी होते हैं। आलस्य और लापरवाही की बुरी आदत होती है।

# वृष राशि :

अपशब्दों का प्रयोग करना और अत्यधिक उत्तेजित होना इनकी बुरी आदत है। इस आदत के पीछे आम तौर पर इनका मंगल होता है। मांसाहार का प्रयोग कम करें और लाल रंग से बचाव करें ।

# मिथुन राशि :

इस राशि के लोग समय के थोड़ा पाबंद नहीं होते हैं, कई बार ये अपना काम समय से नहीं करते। इन्हें परिवर्तन बहुत पसंद होता है, और ये थोड़ा अपने कामो में कंफ्यूज भी रहते हैं।

# कर्क राशि :

इस राशि के लोग अंदरूनी तौर पर बेहद निराशावान होते हैं। दुनिया को इनका एक अलग ही चेहरा नजर आता है लेकिन वास्तविक रूप में ये लोग निराशा के साये में हमेशा घिरे रहते हैं। इनके अंदर एक अजीब सा डर हर समय रहता है।

# सिंह राशि :

धन को किस तरह और कितनी तेजी के साथ बर्बाद किया जा सकता है यह सिर्फ और सिर्फ सिंह राशि का व्यक्ति ही जानता है। इनके खर्च असीमित होते हैं और साथ ही इन्हें इस बात से कोई फर्क भी नहीं पड़ता कि इनकी कोई सेविंग नहीं है।

# कन्या राशि :

कन्या राशि वाले व्यक्ति को कभी अपने अंदर कमी नजर नहीं आती और यही उनकी सबसे बड़ी खामी भी है। उन्हें अपनी आलोचना सुनना बिल्कुल पसंद नहीं है, अगर कोई उन्हें कुछ कहता भी है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

# तुला राशि :

इस राशि के लोगों को दिखावा करने और पैसा उड़ाने की आदत होती है। इनको रोज रोज प्रेम होता रहता है। इस आदत के पीछे इनकी कुंडली का चन्द्रमा जिम्मेदार होता है।

# वृश्चिक राशि :

वृश्चिक राशि के लोग किसी भी बात को जल्दी नहीं भूलते हैं और ना ही किसी को माफ करते हैं। अगर उनके साथ बुरा हुआ रहता है तो वो उससे बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सच चाहे कितना ही बुरा या कड़वा क्यों ना हो, वृश्चिक राशि के लोग सच कहना और सच सुनना ही पसंद करते हैं।

# धनु राशि :

धनु राशि के लोग अपने परिवार के प्रति समर्पित नहीं होते, जुए खेलने के स्थान और तरीके धनुराशि के व्यक्ति को कुछ इस तरह आकर्षित करते हैं जैसे शहद को देखकर मक्खी आकर्षित होती है। ये उनकी सबसे बड़ी कमजोरी या खामी है।

# मकर राशि :

इस राशि के लोगों को हर समय दूसरों की बुराई और ईर्ष्या करने की बुरी आदत होती है।ये कल्पना में समस्याएं पैदा कर डालते हैं।

# कुम्भ राशि :

कुम्भ राशि के लोग थोड़ा चंचल स्वभाव के होते हैं, ये जल्द ही एक काम से बोर हो जाते हैं। कभी कभी ये एक व्यक्ति से साथ भी ज्यादा समय रहने से बोर होने लगते हैं, इसलिए इनके दोस्त भी बदलते रहते हैं।

# मीन राशि :

मीन राशि के जातकों को समस्याओं को सुलझाने से ज्यादा उस समस्या से भागने में मजा आता है। ये किसी भी बात को बड़े ही सकारात्मक रूप से लेते हैं, इन्हें दुनिया को अपनी ही नजर से देखना पसंद हैं। झूठ ही सही, लेकिन अगर उन्हें वो झूठ पसंद है तो वे सच जानने की जरूरत ही महसूस नहीं करते।