होठो की बनावट से जाने क़िस्मत

व्यक्ति की शारीरिक सरंचना भी कई बातें दर्शाती है। अंगो की अलग अलग बनावट लोगो के स्वभाव और आने वाले निकट भविष्य में घटने वाली सम्भावना को दर्शाती है। आपके होठ आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ दर्शाते है। हर व्यक्ति के होठो की बनावट कुछ अलग होती है। जानिए होठो के बनावट से सम्बन्धित कुछ बातें जिनसे आप जान सकते भविष्यफल-

दोनों सुन्दर और समान होठ : ऐसा व्यक्ति सत्यप्रिय , सज्जन और सुशील होता है।

मोटे होठ : ऐसा व्यक्ति मुहफट होता है। कोई रहस्य छुपाकर नहीं रखता।

दोनों पतले होठ : अपने दम पर संघर्ष कर उन्नति करता है। उम्रदराज़ होने पर भोग भी करता है।

काले होठ : कपट और संघर्षशीलहोते हैं। मिथ्यावादी भी होते हैं।