कान की बनावट से जाने किसी भी लड़की का स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा ज्ञान हैं जिसमें व्यक्ति के स्वभाव के बारे में उसके शारीरक अंगों से जाना जा सकता हैं। इसके मुताबिक व्यक्ति की शारीरक संरचना उसके स्वभाव को दर्शाती हैं। इसी सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के कान को देखकर भी उसके बारे में बताया जा सकता हैं। व्यक्ति के कान को देखकर उसके गुणों और अवगुणों के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह जानें कान से किसी व्यक्ति के बारे में।

* छोटे कान
: कहा जाता है की जिन लोगो के कान छोटे हैं वे लोग धन के मामले में थोड़ा कमजोर होते हैं तथा थोड़ा कंजूस किस्म के होते हैं। लेकिन इन लोगो की एक अच्छी आदत यह होती है की ये लोग विश्वास के काबिल होते हैं जिससे हर कोई व्यक्ति इनपर विश्वास कर लेता है। अपनी इसी आदत के कारण इन लोगो को समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है तथा अपनी मेहनत के बल पर ये लोग सुखी-जीवन व्यतीत करते हैं।

* लंबे कान : जिन लोगों के कान अपेक्षाकृत लंबे या बड़े होते हैं वे विचारक और समय के बिल्कुल पाबंद होते हैं। अगर कोई उनकी बात सुनने में दिलचस्पी ना रखे या उन्हें महत्व ना दे तो उन्हें यह बात बहुत क्रोधित करती है।

* चौड़े कान : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी के कान की चौड़ाई सामान्य से अधिक हो, तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन-यात्रा में सभी प्रकार की सुख-सुविधा का उपभोग करता है। ऐसे लोग अवसर का पूरा फायदा उठाते है। अपने जीवन में सफलता हासिल करते हुए देखे गए हैं।

* मोटे कान : जिन लोगो के कान बहुत अधिक मोटे होते हैं ऐसे लोग में साहस और नेतृत्व की क्षमता बहुत अधिक होती है। इन लोगो को राजनीति के क्षेत्र ने काफी सफलता मिलती है तथा अपने कार्यक्षेत्र में काफी उन्नति करने वाले होते हैं।

* बंदर जैसे कान : ऐसा व्यक्ति असभ्य की श्रेणी में आता है। वह बहुत ही कामी होता है। क्रोध, लोभ, मोह तथा अहंकार तो उनके स्वभाव में ही होता है। इनका पारिवारिक जीवन संघर्ष और दुःख से व्यतीत होता है। जीवन में स्थिरता शायद ही आ पाती है। धन के मामले में भी कमजोर ही होते है।

* कानों पर बाल : कान पर बड़े-बड़े बाल होना धन का प्रतीक माना गया है। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली कहलाता है। ऐसे लोग की आयु लम्बी होती है और अपने ही परिश्रम के बल पर अपार धन संपत्तिे अर्जिुत करते हैं। ऐसे व्यक्ति चालाक, स्वार्थी, अहंकारी, तथा व्यवहारकुशल होते हैं। धन संचय करना इनका मुख्य उद्देश्य हो जाता है और इसके लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं।

* कान कनपट्टी से जुड़ा है तो : जिन लोगो का कान उनकी कनपट्टी से जुड़ा होता है ऐसे लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं ये लोग अपनी विद्या तथा बुद्धि के बल पर जीवन के अनेक सुखों को प्राप्त करते हैं तथा धन भी अर्जित करते हैं।

* नीचे से गोलाई वाले कान : जिन लोगो के कान नीचे से गोलाई वाले होते हैं ऐसे लोग बहुत ही किस्मत वाले होते हैं। ये लोग अपने जीवन में अपार धन, मान सम्मान, यश, वैभव, भोगवृत्ति तथा ऐश्वर्य एवं सुख-सुविधा को प्राप्त करते हैं तथा जीवन को मौज-मस्ती के साथ जीना पसन्द करते हैं।