सप्ताह के जन्म वार से जाने महिलाओं का स्वभाव

ज्योतिषशास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके मुताबिक हम अपने जन्म की तारीख, अपने नाम एवं अपने जन्म माह के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता हैं। आज इसी के जानकारी में हम आपको बताने जा रहे हैं सप्ताह के जन्म वार से किसी के स्वभाव के बारे में जानने का। जिस दिन व्यक्ति का जन्म होता है, उस दिन मौजूद ग्रहों की विशेषता उस व्यक्ति के अंदर आ जाती है। इन्हीं तारीखों से आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में आपका व्यक्तित्व कैसा रहने वाला है। तो आइये जानते हैं जन्मवार से जाने किसी के बारे में।

* सोमवार : इस दिन जन्मे लोग हमेशा किसी न किसी वजह से समाज में सुर्खियों में बने रहते हैं, इनके परिवार में बहुत सी परेशानियां रहती हैं, इसके बावजूद भी ये लोग प्यार से मिलते हैं। इनका स्वभाव हंसमुख किस्म का होता है।

* मंगलवार : इस दिन जन्मे लोगों का ग्रह मंगल होता है। जिस वजह से इनकी राशि मेष या वृश्चिक होती है। इनके अंदर ऊर्जा कूट-कूटकर भरी पड़ी होती है। ये सही समय में सही फैसले लेते हैं।

* बुधवार : इस दिन पैदा हुए लोगों की राशि कन्या या मिथुन होती हैं। ये लोग अपनी बातों से किसी को भी अपनी तरफ आसानी से आकर्षित कर लेते है। इनकी वाणी मीठी होती है। इस दिन जन्मे लोग खुशकिस्मत होते है।

* गुरूवार : गुरूवार को जन्म लेने वाले लोगों की राशि धनु या मीन होती है। इस दिन पैदा होने वाले लोग बहुत ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। इन्हें जो भी काम दिया जाता है ये उसको समय से पहले ही पूरा कर लेते है।

* शुक्रवार : शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग दिखने में बहुत ज्यादा सुंदर होते हैं। इन पर शुक्रग्रह का प्रभाव रहता है। इनके अंदर खुद को दूसरों से आगे रखने की ललक हमेशा रहती है। ये किसी को भी अपना दीवाना बना सकते है।

* शनिवार
: इस दिन जन्म लेने वाले लोगों की राशि मकर या कुंभ होती है। इन पर शनि ग्रह का प्रभाव बना रहता है। इन्हें जीवन में किसी की रोक-टोक पसंद नहीं होती। ये लोग बहुत ईमानदार होते है।

* रविवार
: रविवार को जन्म लेने वाले लोगों पर सूर्य और सिंह राशि का प्रभाव रहता है, इनका स्वभाव साहसी और निडर होता है। इनकी सोच हमेशा सकारात्मक रहती हैं। इन्हें घूमने-फिरने का भी बहुत शौक होता है।