हाथ मिलाने के इन तरीकों से आप जान सकतें है किसी भी इंसान का व्यक्तित्व

समुद्रशास्त्र के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में शरीर के अंगों की केवल एक झलक देखकर ही पता लगाया जा सकता हैं। जिसमें से एक है हाथ मिलाने के तरीके से। वर्तमान समय में किसी भी व्यक्ति से मिलते हैं तो सबसे पहले हाथ ही मिलाया जाता हैं। संवाद प्रारंभ करने से पहले शुरुआत हाथ मिलाने से ही होती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि की तरह से आप हाथ मिलाने के तरीके से किसी के व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकते हैं। तो आइये जानते हैं।

* हाथ लंबे समय तक पकड़ने वाले लोग
: जो लोग हाथ मिलाते समय आपका हाथ लंबे समय तक पकड़कर रखते हैं, वे दूसरों पर अपना अधिकार जताने वाले होते हैं। इनकी सोच यह होती है कि दूसरों पर पूरा नियंत्रण रखा जाए। इसी वजह से ये लोग कई उपलब्धियां भी हासिल करते हैं और कई बार परेशानियों का सामना भी करते हैं।

* एक हाथ मिलाते हुए दूसरा हाथ सामने वाले के हाथ पर किसी जगह रखने वाला व्यक्ति : मानो कोई व्यक्ति किसी दूसरे से हाथ मिलाता है। हाथ मिलाते समय दूसरा हाथ सामने वाले के हाथ पर जैसे- कलाई, बाजू या कंधे पर रखे तो वह निम्न स्वभाव वाला होगा। यह सामने वाले का हितैषी होगा। सामने वाले की अच्छाई चाहेगा। उसकी खुशी, उसकी उन्नति, उसकी समृद्धि चाहेगा। उसे अच्छा मार्गदर्शन देगा एवं यथाशक्ति मदद करेगा। सामने वाले के सुख-दुख में, हँसी-खुशी में, अच्छे-बुरे में साथ देगा एवं सामने वाले का शुभचिंतक होगा।

* ढीला या लापरवाही से हाथ मिलाना : बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हें ढीले या लापरवाही से हाथ मिलाने की आदत होती है। अगर कोई व्यक्ति लापरवाही और ढीले तरीके से हाथ मिलाता है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति स्वभाव से थोड़ा लापरवाह होता है

* हाथ मिलाकर लगातार हाथ हिलाने वाले व्यक्ति : ऐसे व्यक्ति बहुत ही सुस्त होते हैं तथा इन्हें अपने आस – पास की दुनिया की कोई खबर नहीं रहती। इस प्रवृत्ति के व्यक्ति बहुत ही लापरवाह होते हैं। इसलिए इन्हें कोई भी जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए।

* कसकर हाथ मिलाने वाले लोग : जो लोग कसकर हाथ मिलते है उनके बारे में ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है किऐसे लोग बहुत ही समझदार होते है। समझदार होने के साथ ही ये लोग सभ्य भी होते है। ये लोग किसी में भेदभाव नहीं करते है सभी को सामान नजर से देखते है। ये लोग अपने से बड़े और छोटे सभी का आदर करते है ये लोग जिम्मेदार प्रवृत्ति के होते है इन पर भरोसा किया जा सकता है।

* हाथ मिलाते समय दूसरा हाथ आपके कंधे पर रखे : जो लोग हाथ मिलाते समय दूसरा हाथ आपके कंधे पर रखकर बात करते हैं, वे काफी अच्छे मित्र साबित होते हैं। ये लोग अपने मित्र का मुश्किल समय में भी पूरा साथ देने का हर संभव प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों का विश्वासपात्र माना जाता है।