Chandra Grahan 2020: साल का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

साल 2020 की शुरुआत हुए कुछ ही दिन हुए हैं और 10 जनवरी को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा हैं। हांलाकि यह चंद्रग्रहण एक उपछाया होगा जिसका इतना प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन राशियों पर हल्का असर तो होगा ही। इस बार यह चंद्रग्रहण मिथुन राशि में लग रहा हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस चंद्रग्रहण का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष : आपके साहस और पराक्रम में कमी आ सकती है। भाई-बहनों से कहा सुनी और बदनामी के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में कमी होगी।

वृषभ : ग्रहण के प्रभाव से आपकी वाणी में कड़वाहट आ सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं। खर्चे बढ़ने की प्रबल संभावना है।

मिथुन : ग्रहण का आपकी सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पार्टनर के साथ अनबन रहेगी।

कर्क : विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपके बढ़े हुए खर्चों पर लगाम लगेगी। हालांकि सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है।

सिंह : ग्रहण का आपकी आमदनी पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। बड़े भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। छात्रों पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है।

कन्या : इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सावधानी से काम करना होगा। पिता का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।

तुला : आपके भाग्य में कमी आएगी। आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। इस दौरान आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा।

वृश्चिक : वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा आपका एक्सीडेंट हो सकता है और उसमें आपको गंभीर चोटें भी लग सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत के चलते धन खर्च हो सकता है।

धनु : वैवाहिक जीवन पर विपरीत असर पड़ेगा। जीवनसाथी की तबियत खराब हो सकती है। साझेदारों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मकर : आपके ऊपर ग्रहण का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। शत्रुओं पर आप हावी होंगे।

कुंभ : ग्रहण के प्रभाव से आपके लव रिलेशनशिप में दिक्कतें आएंगी। प्रियतम से अनबन हो सकती है। संतान को भी किसी तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन : आपके सुखों में कमी आएगी। माताजी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में क्लेश हो सकता है।