महिलाओं के बालों से जाने उनका व्यक्तित्व, देखे विडियो

महिलाओं को अपने शरीर के जिस भाग से सबसे ज्यादा प्यार होता है वह है उनके बाल। किसी भी महिला के बाल उनकी प्रतिभा को निखारने के बहुत काम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बाल खूबसूरती बढाने के अलावा किसी भी महिला के स्वभाव के बारे में भी बताते हैं। बालों कि बनावट और रंग के आधार पर किसी भी महिला के स्वभाव को आसानी से जाना जा सकता हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको किस तरह जाने बालों से महिला का स्वभाव।

* लंबे बाल

लंबे बालों वाली महिलाएं यथार्थ की जमीन पर जीती हैं। कल्पनाओं की दुनिया में ये तभी बहती हैं जब उनका कोई ठोस परिणाम सामने आने की संभावना हो। ये बगैर घोषणाओं के काम करती हैं। बातें कम, काम ज्यादा ये इनके जीवन का मूलमंत्र होता है। परिस्थितियों पर विचार करके बोलना इन्हें अच्छा लगता है। पैसे की कीमत ये भली प्रकार से जानती हैं। इन्हें बडी किफायत से चीजों को इस्तेमाल करना आता है। साथ ही लंबे बालों वाली महिलाएं व्यावहारिक भी होती है।

* बाल कम और पतले

माना जाता है कि ऐसी महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी होती है। यह भाग्य पर बहुत अधिक भरोसा करती हैं। इनमें प्यार, मुहब्बत के प्रति अधिक आकर्षण नहीं होता है। इन्हें अपने जीवन को सामान्य और शांतिपूर्ण तरीके से बिताना पसंद होता है। यह अपनी बातों को अपने तक ही सीमित रखना पसंद करती हैं।

* घुंघराले बाल

घुंघराले बाल वाली महिलाएं कलाकार होती हैं। साहित्य और संगीत से इन्हें बहुत लगाव होता है। ऎसी महिलाएं अधिकतर कल्पनाओं के समंदर में गोते लगाती रहती हैं। इन्हें मेहमानवाजी का खास शौक होता है। इनमें बाकी लोगों से कम दूरदर्शिता पाई जाती है। किस्मत के मामले में ये दो नंबर आगे रहती हैं। ऎसी महिलाएं "जियो और जीने दो" के सिद्धांत पर भरोसा करती हैं।

* छोटे बाल

छोटे बालों वाली महिलाएं बहुत मेहनती होती हैं। प्रबल अनुशासन में रहना इनकी आदत होती है। प्यार और नफरत इनके भीतर हमेशा विद्यमान रहते हैं। इनका व्यक्तित्व कई बार दोहरा नजर आता है। ऎसी महिलाएं पैसा भी खर्च करती हैं, पर कई बार बिल्कुल भी नहीं करती। ऎसी महिलाएं धोखेबाज नहीं होती हैं। कई बार इनकी सपाटबयानी इनको दूसरों के सामने घंमडी साबित कर देती हैं। ये थोडी स्वार्थी और महत्तवकांक्षी होती हैं। ये अपने हित के लिए ज्यादा ही व्याकुल रहती हैं। महफिल इन्हे बहुत पसंद आती है। ऎसी महिलाएं मित्रों के मामले में सलेक्टिव होती हैं।

* रूखे और बेजान बाल

जिन लड़कियों के बाल बहुत ही रूखे और बेजान किस्म के होते है ऐसी लड़कियों का प्यार पर भरोसा थोड़ा कम होता है ये विषम परिस्थितियों को अपने अनूकूल ढाल लेती है।