शर्मीले और रोमांटिक स्वभाव की होती है मीन राशी वाली महिलाऐं, जानें इनके व्यवहार के बारे में

जैसा कि आप सभी जानते है कि व्यक्ति की राशि का उसके जीवन में बड़ा महत्व माना जाता है कि उनके ग्रहों की स्थिति का आंकलन भी उनकी राशि के अनुसार किया जाता हैं। जी हाँ, राशि की मदद से किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व का आंकलन किया जा सकता हैं। आज इसी कड़ी में हम आपके लिए मीन राशि की महिलाओं के स्वभाव से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते है कैसा रहता है मीन राशि की महिलाओं का स्वभाव।

* सामान्य जानकारी

इस राशि का आकार विपरीत दिशा में दो मछलियों के समान है, इनमें एक नर दूसरी मादा लगती है। चारों ओर जल प्रतीत होता है। अंग्रेजी की संख्या 69 के समान आकृति बनती है। मीन स्त्रियां बहुत सुन्दर होती है। इस राशि की गौर वर्ण स्त्रियों के पसीने से मछली जैसी गंध आती है। सुन्दर रूप, कुछ लम्बा चेहरा, शरीर मछली के समान चिकना-चमकीला होता है। यह कितनी ही गहरी नींद में हो, जरा से स्पर्श से आंखें खुल जाती है। इनके स्तन छोटे और मछली की मुखाकृति के समान होते हैं। ऐसा लगता है, मानो दो रोहू मछलियों के सिर काटकर लगा दिये गये हों। इनकी इन्द्रिय रेखा के समान पतली और छोटी-सी होती है। नितम्ब चलते समय इस प्रकार हिलते हैं, मानो घड़े से पानी छलक रहा हो।

* साथी के प्रति

इस राशि वाली स्त्रियां अपने साथी के प्रति वफादार होती हैं लेकिन ये उन्हें जितना प्रेम और आदर देती हैं उनसे भी उतने ही प्रेम की अपेक्षा भी रखती हैं। इन्हें ऐसे साथी पसंद होते हैं जो प्यार में ईमानदार हों और अपने रिश्तों को निभाने के लिए भरपूर प्रयार करने को तैयार रहें। मीन राशि की स्त्रियों की कल्पनाशीलता का हर कोई कायल होता है। ये अपने द्वारा किए गए हर कार्य में तारीफें बटोरती हैं। यह कोमल और संवेदनशील होती हैं और दूसरों की मदद करना इनकी प्रवृत्ति होती है।

* स्वभाव

मीन राशि की महिलाएं स्वभाव से काफी शर्मीली और रोमांटिक होती हैं। उन्हें अपने प्यार की तलाश होती है लेकिन वह इसे जाहिर नहीं करती हैं। प्यार की बात पर अक्सर शर्मा जाती हैं। उनके ख्वाबों में हमेशा ऐसे पुरुष की कल्पना होती है जो उन्हें समझे और उनसे बेहद प्यार करे। अगर ये कहें कि मीन राशि की महिलाएं प्यार की भूखी होती हैं तो यह गलत नहीं होगा। इस राशि की लड़कियों को आंखों में आंखें डालकर देखना अच्छा लगता है। सरप्राइज गिफ्ट लेना पसंद करती हैं। थोड़ी जबरस्ती की शरारतें व कुछ नया करना अच्छा लगता है।

* प्यार

मीन राशि वाली महिलाओं को सपने भी प्यार वाले ही आते हैं। इनके सपने में भी प्यार का ही खुमार होता है । इनकी कल्पना और इनका अस्तित्व बस प्यार के ही खुमार में गोते लगाता है। ऐसा माना जाता है की मीन राशि वाली महिलाओं का प्यार समय के साथ साथ कम होता है या यूं भी कहा जा सकता है की ऐसी महिलाओं के प्यार पर समय का बड़ा गहरा प्रभाव होता है। अगर जानकारों की मानी जाए तो मीन राशि वाली महिलाएं जिसे भी अपने जीवन के लिए चुनती है उसके बारे में खूब जानकारी हासिल कर लेती हैं। हमेशा प्यार में रहना इनके लिए किसी हसीं सपने से कम नहीं होता ऐसी महिलाएं हमेशा बस प्यार के आगोश में रहना चाहती हैं।

* मीन महिला को कैसे आकर्षित करें

मीन महिलाओं को उदार, कल्पनाशील, दयालु, निस्वार्थ और बेहद संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। अगर आप मीन राशि में जन्मी महिला को आकर्षित करना चाहते हैं, तो आपको रोमांटिक होने और हास्य की अच्छी समझ रखने की जरूरत है। एक अच्छा श्रोता होना भी जरूरी है। मीन का व्यक्तित्व दयालु और बिना शर्त प्यार से भरा हुआ है। एक बार आपने उसका ध्यान आकृष्ट कर लिया, तो वह जल्द ही आप के लिए खुल जाएगी। मीन महिला के साथ सेक्स धमाकेदार होगा और आप बिस्तर में उसके साथ कभी भी ऊब नहीं पाएंगे।