आपके स्वभाव को दर्शाता है आपके अंगूठे की बनावट, जाने कैसें

हमारे ज्योतिषशास्त्र में कई ऐसी चीजें हैं जिनके आधार पर किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव को जाना जा सकता हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा प्रचलन में हैं हस्तरेखा ज्ञान, लेकिन इस हस्तरेखा ज्ञान के अलावा आपके हाथ का अंगूठा भी आपके बारे में कई बातें बताता हैं। अंगूठे कि संरचना और उसका लचीलापन किसी जातक के स्वभाव को बहुत अच्छे से दर्शाता हैं। तो आइये जनते हैं किस तरह से अंगूठे से आप किसी के बारे में जान सकते हैं।

* यदि अंगूठे के पहले पर्व (भाग) पर आड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति को जीवन में महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भाग्य का साथ मिलता है। ऐसे लोगों को धन संबंधी कार्यों में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

* जिन लोगों कि हथेली के अंगूठे के पहले भाग पर क्रॉस का निशान होता है ऐसे लोग बहुत अधिक खर्चीले होते हैं और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

* जिनका अंगूठा काफी मुड़ जाता है ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने वाले होते हैं। अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करके ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में अपना सही स्थान चुन लेते हैं।

* जिनका अंगूठा हल्का-सा भी मुड़ नहीं सकता ऐसे लोग अपने आसपास हो रहे बदलाव को बर्दाश्त नहीं कर पाते और इनकी यह चिड़चिड़ाहट आसानी से इनके स्वभाव का हिस्सा बन जाती है।

* हस्तशास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे के दूसरे भाग पर त्रिभुज का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति विज्ञान के क्षेत्र में बहुत आगे जाता है।

* जो लोग अधिक कल्पनाशील होते हैं, सामान्यत: उनकी हथेली में अंगूठा लचीला होता है। लचीला अंगूठा आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है। ऐसे लोग अधिक खर्चीले भी होते हैं। इन्हें हर काम को कलात्मक ढंग से करना पसंद होता है।

* यदि किसी के हाथ की अंगूठा अपनी हथेली के साथ कोण बना रहा हो तो ऐसे लोग दिल के बहुत बड़े होते हैं। हर किसी की सहायता के लिए तैयार रहना, दयावान स्वभाव दिखाना और उमड़कर प्यार बरसाना इनकी आदतों का हिस्सा होता है।

* जो लोग अपनी दोनों हथेलियों के अंगूठों को उंगलियों में दबाकर कर रखते हैं, ऐसे अधिकांश लोग डरपोक होते हैं। ऐसा करने वाले व्यक्ति में आत्म विश्वास की कमी होती है। ये लोग हर कार्य को डरते-डरते करते हैं। इन्हें कार्यों में सफलता मिलने में भी संदेह रहता है।

* जिस व्यक्ति का अंगूठा सामान्य से ज्यादा लंबा और हथेली के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ होता है, वह सर्वगुण संपन्न होता है। इन लोगों में घर-परिवार और समाज के बीच घुल-मिलकर रहने के सभी गुण होते हैं। इन्हें उचित मान-सम्मान प्राप्त होता है।