लड़कियों के सोने के तरीकों से जाने उनके चरित्र के बारें में

हर लड़की के सपनों का एक राजकुमार होता हैं। लडकियां अपने मन में अपने होने वाले राजकुमार के प्रति कई ख्वाहिश रखती है कि वह कैसा होना चाहिए। लेकिन बहुत कम ही वह किसी को बताती हैं। लड़कियों के लिए उनके घरवाले उनकी पसंद का लड़का ढूँढना चाहते हैं, लेकिन लड़की शर्म के मारे अपना हाल-ए-दिल बयां नहीं कर पाती। तो उन अभिभावकों की मुश्किल हम आसान कर देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कियों के सोने के तरीकों के बारे में जिससे उनके मन में अपने राजकुमार के प्रति संजोये सपनों को जाना जा सकता हैं। अब आइये जानते हैं यह किस तरह से संभव हैं।

* सीधे तानकर सोना

ऐसी लड़कियां जो सीधा तनकर सोती हैं, सोते समय ना तो उनके हाथ मुड़ते हैं और ना ही पैर, उन्हें अपने जीवन में संतुलन से बहुत प्रेम होता है। ये लड़कियां अपने जीवन में कुछ हासिल करना चाहती हैं, बड़े-बड़े सपने संजोने वाली इन लड़कियों को लड़के पसंद आते हैं जो डोमिनेट कर सकें।

* बाईं करवट लेकर सोना

विशेषज्ञों की मानें तो बाईं करवट लेकर सोना सबसे सही है। ऐसे सोने से अच्छी नींद आती है और बुरे सपने भी नहीं आते। इस तरह से सोने वाली लड़कियां बातचीत के मामले में एक्सपर्ट मानी जाती हैं। इन्हें लीडरशिप क्वालिटीज़ वाल लड़के पसंद आते हैं।

* पेट के बल सोना

उलटा सोने वाली लड़कियां बहुत लापरवाह होती हैं, साथ ही काफी डिमांडिंग भी होती हैं। इन्हें ऐसे लड़के बहुत पसंद आते हैं, जो बात-बात पर सरप्राइज दें, बोरिंग लड़कों को तो ये अपने पास भी फटकने नहीं देतीं।

* सलीके से सोना


कंबल या चादर ओढ़कर शालीनता से सोने वाली लड़कियां सीधी-सादी और घरेलू किस्म की मानी जाती हैं। इनकी पसंद साधारण लड़के होते हैं। ऐसी लड़कियां अपने पार्टनर से ज्यादा उम्मीद नहीं रखती। इन्हें स्मार्ट लड़के पसंद आते हैं। यह लड़कियां बहुत फैमिली ओरिएंटेड होती हैं और उन्हें वैसे ही लड़के पसंद आते हैं।

* चादर ओढ़कर सोना

चादर तानकर सीधी सोने वाली लड़कियों को आप घरेलू लड़कियां कह सकते हैं। ये परंपराओं में बंधी होती हैं और अपने जीवन में आने वाले लड़कों या पति से कुछ ज्यादा उम्मीदें नहीं रख पातीं। इन्हें बिल्कुल साधारण लड़के पसंद आते हैं।

* तकिया/सॉफ्ट टॉय पकड़कर सोना

तकिया या सॉफ्ट टॉय पकड़कर सोने वाले लड़कियों का स्वभाव चंचल किस्म का होता है। यह ज़्यादातर अपने सपनों में ही जीती हैं और इन्हें बड़े ख्वाब देखना पसंद होता है। इन्हें अपना टाइम देने वाले और केयर करने वाले लड़के पसंद आते हैं।

* तकिए पर हाथ रखकर सोना


वे स्त्रियां जो चाहे किसी भी करवट सोए लेकिन अपना हाथ तकिए पर रखकर सोती हैं, उनका स्वभाव काफी गंभीर होता है। इन लड़कियों की सबसे बड़ी कमजोरी यही होती है कि ये बहुत ही जल्दी किसी पर विश्वास कर लेती हैं।