आपके व्यक्तित्व के राज खोलेगा अंगूठे का आकार, बनावट को देखकर करें पहचान

ज्योतिष की एक प्रमुख शाखा हैं समुद्रशास्त्र जिसमें व्यक्ति के विभिन्न अंगों के आकार और हावभाव को देख व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। आज हम आपके लिए अंगूठे के आकार से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जिसकी बनावट भी व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाती हैं। इस कड़ी में हम अंगूठे के लचीलेपन से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं कि किस तरह हाथ के अंगूठे से इसके बारे में जानकारी प्राप्त की जाए।

- सामुद्रिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे का आकार उसकी हथेली के अनुपात में सामान्य के छोटा होता है तो ऐसे लोगों की कार्य करने की क्षमता कम होती है। ये लोग किसी भी कार्य को धीमी गति से करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये लोग औरों के मुकाबले में थोड़े कमजोर हो सकते हैं।

- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता यानि काफी हद तक पीछे की ओर मुड़ जाता है। ऐसे लोगों का स्वाभाव भी बहुत लचीला होता है। ये लोग अपने आपको किसी भी परिस्थिति में ढालने के लिए सक्षम होते हैं। ये लोग हठी स्वाभाव के नहीं होते हैं।

- यदि किसी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे का मध्यम भाग अधिक लंबा होता है तो ऐसे व्यक्ति की तर्क शक्ति बहुत अच्छी होती है। ये लोग अपनी तर्क शक्ति और तेज दिमाग के कारण समाज में मान-सम्मान को प्राप्त करते हैं।

- यदि किसी व्यक्ति के हाथ की अंगूठा उसकी हथेली के साथ पूरा कोण बनाता हो तो सामुद्रिक शास्त्र में माना जाता है कि ऐसे लोग दिल के बहुत बड़े होते हैं। ये लोग हर किसी की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग दयावान और प्रेमी स्वाभाव के होते हैं।