राजसी ठाट-बाट से जीते हैं नीली आंख वाले, जानें पुतली के रंग से व्यक्ति का स्वभाव

यह तो सभी जानते हैं कि आंखें अपनेआप में कई बातें बयां करती हैं और आपके दिल के हाल बयां करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके आंखों की पुतली का रंग भी कई राज खोलता है। जी हां, समुद्रशास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के आंखों का रंग उनके स्वभाव का परिचायक बनता हैं और उनके बारे में कई चीजें बताता हैं कि व्यक्ति विश्वास करने लायक है या नहीं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह पुतली के रंग से व्यक्ति के स्वभाव का पता लगाया जाए। आइये जानते हैं इसके बारे में।

काली आंखों वाले

आखों की पुतली का काला रंग सबसे सामान्य होता है। समुद्रशास्त्र के मुताबिक काली आंखों वाले लोग सबसे ज्यादा विश्वसनीय और जिम्मेदारियों को समझने वाले होते हैं। इन लोगों पर भरोसा किया जा सकता है। ये अगर किसी को वादा करते हैं तो निभाते हैं। इसके साथ ही ये समय के पाबंद होते हैं। ये एक अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। इन्हें महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। जिसके लिए ये मन लगाकर परिश्रम भी करते हैं।

हरी आंख वाले

हरे रंग की आंख बहुत कम लोगों की होती हैं। जिन लोगों की आंखे हरी होती हैं उन्हें लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना पसंद होता है। ये लोग उत्सव, आयोजन आदि में ज्यादा रूचि रखते हैं। हरी आखों वाले सभी के प्रिय पात्र बने रहते हैं, लेकिन इन लोगों में ईर्ष्या की भावना अधिक रहती है।

भूरी आंख वाले

भूरी आंख वाले लोगों का मनोबल मजबूत होता है। इन्हें सृजनात्मक कार्य करना अच्छा लगता है। ये अत्यंत उत्साही और सक्रिय स्वाभाव के होते हैं। इनमें बस एक कमी होती है कि ये मौके पर अपनी बात कहने से अक्सर चूक जाते हैं।

नीली आंख वाले

जिन लोगों की आंखें नीली होती हैं वे राजसी ठाट-बाट वाले स्वाभाव के होते हैं। इनका स्वाभाव शांत और धैर्य वाला होता है लेकिन इन्हें बड़प्पन और के साथ दिखावा भी पसंद होता है। ये लोगो दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं। इन लोगों के लिए सामाजिक मान मर्यादा और आत्म सम्मान का बहुत मायने रखता है।

ग्रे रंग की आंखों वाले

ग्रे रंग की आंखों वाले लोग अपनी धुन के पक्के और होने से साथ ही अच्छी विश्लेषण क्षमता रखते हैं, लेकिन इनमें कमी होती है कि ये लोग कान के कच्चे होते हैं। कई बार अव्यवहारिक होकर सोचते हैं जिसके कारण अत्यधिक पूर्वाग्रही हो जाते हैं।