Navratri 2021 : हर दिन होती हैं देवी दुर्गा के विभिन्न रूप की पूजा, दिन के अनुसार करें कपड़े के रंग का चुनाव

मातारानी का महापर्व नवरात्रि आ चुका हैं जहां हर दिन मातारानी के विभिन्न स्वरुप को समर्पित होता हैं और उसी अनुसार पूजा की जाती हैं। सभी चाहते हैं कि मातारानी के आशीर्वाद से जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो और हर दिन शुभ निकले। ऐसे में आपके कपड़ों के रंगों का चुनाव भी बहुत शुभ रहता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवरात्रि में दिन के अनुसार कौनसे रंग के कपड़ों का चुनाव किया जाए। अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने से देवी मां के नौ रूपों की असीम कृपा मिलती है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

दिन 1: पीला (मां शैलपुत्री)


नवरात्रि का पहला दिन गुरूवार को पड़ रहा है। इसदिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस रंग को आनंद और उत्साह प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप भी नवरात्रि के पहले दिन पर पीले रंग के कपड़े पहने।

दिन 2: हरा (मां ब्रह्मचारिणी)


नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरा रंग पहनना शुभ होता है। इस रंग को प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप भी इस रंग के कपड़े पहन सकती है।

दिन 3: भूरा (मां चन्द्रघंटा)

नवरात्रि के तीसर दिन यानि तृतीया को भूरा कलर पहनना चाहिए।

दिन 4: नारंगी (मां कूष्मांडा)


नारंगी रंग गर्मी का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही नवरात्रि के चौथे दिन इस रंग के कपड़े पहनने शुभ माने जाते हैं। इसलिए आप भी नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी कलर की कोई ड्रेस पहनने।

दिन 5: सफेद (मां स्कंदमाता)


नवरात्रि के पांचवे दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने शुभ माने जाते हैं। यह रंग पवित्रता और मासूमियत का प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि इस रंग के कपड़े धारण करने से सर्वशक्तिमान देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

दिन 6: लाल (मां कात्यायनी)


लाल रंग अच्छी सेहत, प्रेम, जीवन, साहस और तीव्र जुनून का प्रतीक प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन मंगलवार है। इस दिन खासतौर पर लाल रंग के कपड़े पहनने जाते हैं। इसलिए आप भी नवरात्रि के छठवें दिन लाल रंग के कपड़े पहनने।

दिन 7: नीला (मां कालरात्रि)

नवरात्रि के सांतवें दिन रॉयल ब्लू पहने। नीला रंग सुख-समृद्धि व अच्छा स्वास्थ्य लेकर आता है। इसलिए आप इस दिन नीले रंग की कोई ड्रेस पहन सकती है।

दिन 8: गुलाबी (मां महागौरी)


गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और स्त्री आकर्षण का प्रतीक होता है। इसके साथ ही यह रंग दया का भी माना जाता है। इसलिए आप नवरात्रि के आठवें दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनने।

दिन 9: बैंगनी और नीला (मां सिद्धिदात्री)


बैंगनी कलर ऊर्जा, जीवंतता और नीला रंग स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप नवरात्रि के नौवें यानि अंतिम दिन में इनमें से किसी एक रंग के कपड़े पहन सकती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)