दांतों की बनावट से भी आप जान सकतें है अपने भविष्य के बारें में

शरीर के हर अंग सोंदर्यता बढाने में अपनी भूमिका निभाते हैं। जिस तरह अंग आपके शारीरक स्वास्थ्य को प्रदर्शित करते हैं, उसी तरह ये अंग आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बयां कर जाते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं हमारे दांतों के बारे में जो हमारे चेहरे की सुन्दरता बनाये रखने में बहुत साथ देते हैं। तो हम जानेंगे कि किस तरह ये दांत हमारे व्यक्तित्व की जानकारी देते हैं। आइये जानते हैं।

* टेढ़े-मेढ़े दांत :

संघर्ष तथा असफलता का चिह्न हैं। ऐसे व्यक्ति सत्य वक्ता नहीं होते तथा छल-कपट से जीवन निर्वाह करते हैं।

* सीधे एवं पंक्तिबद्ध :

वह बहुत ही धनवान होते हैं। ऐसे लोग दूसरों की नौकरी नहीं करते अगर करते भी है तो उच्च पद पर होते हैं। इन लोगों को दिखावा करना और अपनी प्रशंसा सुनना पसंद होता है। ये लोग बहुत ही क्रिएटिव दिमाग वाले होते हैं।

* पूरे बत्तीस दांत :

जिनके पूरे बत्तीस दांत होते हैं, वह जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता पाते हैं। माना जाता है कि स्त्री हो या पुरुष, यदि उनके मुंह में पूरे बत्तीस दांत हैं तो अगर वे कुछ भी बोल देते हैं, तो वह भविष्य में सत्य हो जाता है।

* सामने के दांतों में छिद्र :

जिस पुरुष के सामने के दो दांतों में छिद्र होता है वह बड़ा भाग्यशाली, बुद्धिमान, विद्वान तथा परोपकारी होता है, परंतु जिस स्त्री के दांतों में छिद्र हो वह दुर्भाग्य का सामना करती है, वैधव्य का संताप भोगती है तथा हर प्रकार से दुखी रहती है।

* दांत दूर दूर :

अधिकतर दांतों के बीच गैप होता हैं तो, ऐसे लोग बहुत ही खर्चीले होते हैं। ऐसे लोगों के पास पैसा आसानी से रुकता नहीं हैं। ऐसे लोग ससुराल से लाभ प्राप्त करते हैं। परन्तु यदि स्त्रियों के दांतों के बीच गैप हैं तो ये अच्छा संकेत नहीं हैं। ऐसी स्त्रियों का जीवन में संघर्ष होता है।

* सामने वाले दो बड़े दांत :

भाषण में प्रवीणता दर्शाते हैं। ऐसे व्यक्ति शत्रु का नाश करने वाले तथा आदर्श जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं।

* एक दांत दबा हुआ तथा एक उठा हुआ :

किसी व्यक्ति के ऊपरी दांतों की यदि ऐसी स्थिति है तो वह संतुलित विचारों का स्थिर प्राणी होता है। दुख-सुख को समभाव से भोगता है और सदा विवेक से काम लेता है।

* सामने के दो दांतों के बीच गैप :

ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं, खुले विचारों वाले और खाने पीने के शौक़ीन होते हैं। अपनी सुंदरता और व्यक्तित्व को लेकर जागरूक होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ते हैं।