आँखों से जाने व्यक्ति का स्वभाव और उसके मन में छुपें राज़ के बारें में...

आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आंखें न सिर्फ चेहरे को सुंदरता प्रदान करती हैं अपितु हर दिखने वाली वस्तु की सूचना भी मस्तिष्क तक पहुंचाती हैं। हम आंखों के बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते। बहुत लोगों का मानना है की आंखों के रंगों के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता चलता है। आंखे हमारा आईना होती है। किसी व्यक्ति को जानने-समझने के लिए उससे बातचीत करना जरूरी समझा जाता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आंखों का रंग भी इंसान के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, आंखों को देखकर भी मानवीय स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे आँखें बताती है किसी के स्वभाव के बारे में।

# काली आंखें :

ऐसा कहा जाता है कि काली आंखों वाले लोग बहुत ही रहस्य्मयी होते हैं इन लोगो को किसी भी बात का पूर्वाभास बहुत जल्दी हो जाता है। ऐसे लोगो पर भरोसा किया जा सकता है काली अंकों वाले लोग बहुत अधिक जिम्मेदार होते है।

# धुंधली आंखें :

ऐसी आंखों वाले लोग स्वाभाविक, मौज-मस्ती और रोमांच पसंद होते हैं। वे समय के साथ चलना और परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं। वे साहसी होते हैं और एकरसता की जिंदगी से बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। लोग उनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।

# नशीली आंखें :

नशीली आंखों वाला व्यक्ति हर समय नशे में दिखता है, लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। यह आंखें सामान्य से कुछ कम खुलती हैं। इसकी पुतलियों का रंग काला होता है। ऐसे लोग शातिर तथा अपनी बात मनवाने वाले होते हैं। इनके दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है। यह लालची व शराब पीने वाले हो सकते हैं। ऐसी आंखों वाली महिला आकर्षक, अधिक बोलने वाली तथा लालची हो सकती हैं।

# भूरी आँखें :

भूरी आंखों वाले लोग बहुत ही आकर्षक होते हैं व स्मार्ट भी होते है ऐसे लोग आत्मविश्वासी और रचनात्मक प्रवृति के होते है। भूरी आँखों वाले लोग दृढ़ निश्चय वाले होते है लेकिन इनमें एक कमी यह होती है कि ये आसानी से अपनी बात किसी से नहीं कहते है।

# नीली आंखें :

नीली आंखों वाले बेहद आकर्षक, शांत, तेज दिमाग और रिश्तों में विश्वास रखने वाले होते हैं। वे दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। वे दयालु और गंभीर होते हैं। वे सब बातों पर गौर करने वाले बहिर्मुखी स्वभाव के होते हैं।

# हरी आँखें :

जिन लोगो की आंखें हरे रंग की होती है ऐसे लोग बहुत अधिक बुद्धिमान और उत्साहित नेचर वाले होते है। ये लोग हर काम को बड़े ही जोश के साथ करने वाले होते है लेकिन ये लोग थोड़े ईर्ष्यालु प्रवर्ति के भी होते है।

# मृगनयनी आंखें :


समुद्र शास्त्र के अनुसार, ऐसी आंखें गोल व बड़ी होती हैं। ऐसी आंखें सिर्फ महिलाओं की होती है। इनका रंग भूरा या नीला होता है। ऐसी महिलाएं जीवन में जो चाहती हैं वह प्राप्त कर लेती हैं। सभी क्षेत्रों में इन्हें सफलता मिलती है। ऐसी आंखों वाली महिलाएं दयालु, दूसरों का दुख-दर्द समझने वाली व प्यार करने वाली व थोड़ी चंचल होती हैं।