नाक की बनावट के आधार पर आप आसानी से पता कर सकतें है किसी व्यक्ति का स्वभाव, जाने

दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं जिनको समझ पाना और जान पाना बहुत मुश्किल काम हैं। लेकिन यह इतना भी मुश्किल नहीं हैं, जितना की सोचा जाता हैं। क्योंकि ज्योतिष पद्धति में ऐसे कई उपाय बताये गए हैं जिनसे किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप नाक की बनावट देख कर भी किसी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं। तो आइये जानते हैं कैसे जाने किसी के स्वभाव को नाक को देखकर।

* ऊपर की ओर निकली हुई नाक :

जिन लोगों की नाक बीच में अंदर और फिर नीचे तक आते-आते ऊपर की ओर घूम जाती है उन लोगों के विषय में ऐसा माना जाता है कि ये लोग काफी सकारात्मक विचार रखते हैं। ये लोग संवेदनशील होने के साथ ही काफी कोमल स्वभाव के भावुक इंसान भी होते हैं। ऐसे लोग अपने आसपास और नजदीकी लोगों में खुशियां बांटने की कोशिश करते हैं। दूसरों का कष्ट इनसे बिल्कुल देखा नहीं जाता। शारीरिक संबधों के क्षेत्र में भी ये लोग काफी सक्रिय होते हैं।

* सीधी नाक :

इस तरह की नाक वाले इंसान बेहद धैर्यवान माने जाते है , ये किसी भी परिस्थिति में भावनाओं में बहते नहीं बल्कि अपने तर्कशील अंदाज़ में उसका सामना करते है।

* चपटी नाक :

इस तरह की नाक वाले लोग काफी इमानदार और आशावादी होते है। पॉजिटिव विचारों से भरपूर होने की वजह से ये निराश नहीं होते और विफलता से सीख लेते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहते है।

* छोटी नाक :

छोटी नाक वाले लोग हंसमुख और मिलनसार होते हैं, हालांकि एक ही समय में यह गुस्से वाले भी होते हैं। यह काफी अक्खड़ और जटिल होते हैं। इनकी जिद को समझ पाना नामुमकिन सा हो जाता है। आप इनसे मिलते ही जान जाएंगे कि सामने वाले से पंगा लेना आसान नहीं है। ये किसी भी बात पर बहुत ही जल्द रिएक्ट करते हैं।

* बड़ी नाक :

बड़ी नाक वाले लोग अधिक शक्ति, सहज प्रवृत्ति, नेतृत्व, अहंकार और इच्छा पर स्वतंत्र रूप से काम करते हैं। बड़ी नाक वाले लोग किसी का भी आर्डर सुनना पसंद नहीं करते और खुद के बॉस होते हैं। ऐसे लोग बड़े कामों में योगदान करते हैं और छोटे कामों में नापसंद करते हैं।

* लहरदार नाक :

वैसे इस तरह की नाक वाले बहुत ही कम लोग देखने को मिलते हैं, लेकिन जिन लोगों की नाक ऐसी होती है वे काफी फन लविंग और उत्साही स्वभाव के होते हैं। अगर आपको जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ मौज-मस्ती चाहिए तो आपको ऐसी नाक वाले लोगों के साथ दोस्ती जरूर रखनी चाहिए।

* चौड़ी लेकिन छोटी नाक :

चौड़ी होने के साथ-साथ जिन लोगों की नाक लंबी भी होती है उन लोगों का सिक्स्थ सेंस कमाल का होता है। ये लोग अच्छे व्यवसायी भी साबित होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी को भी चुटकियों में हल कर सकते हैं।