हथेली की लकीरें दर्शाती हैं लव मैरिज, इन तरीकों से लगाए इसका पता

हिन्दू धर्म में हाथों की लकीरों का बहुत महत्व माना जाता है जो व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई सच्चाई दर्शाता हैं। आपकी किस्मत और भविष्य से जुड़ी जानकारी हाथों की लकीरों से पता की जा सकती हैं। इन्हीं कई रेखाओं में से एक रेखा ऐसी भी होती हैं जो आपकी लव मैरिज होगी या अरैंज मैरिजयह भी दर्शाती हैं। आज हम आपको इससे जुड़ी ही महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- अगर किसी के हाथ में शादी की रेखा और ह्रदय रेखा की दूरी बहुत ही कम है ऐसे लोगो की विवाह कम उम्र मे होने की संभावना रहती हैं। वही अगर विवाह रेखा की शुरुआत में पर्वत का चिन्ह हो तो ऐसी स्त्री की शादी किसी धोखे से होने की संभावनाएं रहती हैं।

- वहीं विवाह रेखा ह्रदय रेखा से बहुत नजदीक है तो आपकी 20 साल से पहले लव मैरिज होने की संभावना होती है।

- यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ह्रदय रेखा को काटते हुए नीचे की जाए तो इसको अच्छा नही माना जाता है इसमें व्यक्ति अपने लव मैरिज होने पर हमेशा परेशान रहता हैं।

- यदि विवाह रेखा के पास त्रिशुल के समान कोई चिन्ह दिखाई दे तो व्यक्ति लव मैरिज करता है और अपने जीवन साथी से बहुत अधिक प्रेम करता हैं।

- विवाह रेखा पर किसी भी तरह का वर्ग के समान दिखाई दे रहा हो तो लव मैरिज की संभावना बढ़ जाती है लेकिन जीवन साथी के खराब स्वास्थ्य की और इशारा करती हैं।