जन्म के महीने से जाने लड़कियों के स्वभाव के बारे में

साल के बारह महीनों का अपना अलग ही महत्व है। शोधकर्ताओं का कहना है कि लोगों के व्यक्तित्व के गुणों में अंतर उनके जन्म समय के आधार पर होता हैं। व्यक्ति के जन्म कौन से माह में हुआ है इसका प्रभाव उसके जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ता है। व्यक्ति के स्वभाव और उसके प्रेम संबंध और प्यार के प्रति व्यवहार पर भी प्रभाव देखने को मिलता है। आप आज जानने वाले हैं कि आप के व्यक्तित्व में आपके जन्म के महीने से कौन से गुण स्वतः ही आ गए हैं।

# जनवरी : इस महीने में पैदा होने वाले लोग बहुत खूबसूरत होते हैं। इनकी कपड़ों में खास रुचि होती है। ये भावनाओं को छुपा कर रखते हैं। ये लोग ज्यादा इमोशनल होते हैं और इमोशनली हर्ट होने पर इन्हें दुख से बाहर आने में लंबा समय लगता है।

# फ़रवरी : ये लोग होशियार और इंटेलिजेंट होते हैं। शांत और शर्मीले होने पर भी इमोशंस काफी स्ट्रोंग रूप से बहार आते हैं। ये खर्चीले ज्यादा होते हैं।

# मार्च : प्यार के मामले में उदार और विश्वसनीय होते हैं। इस प्रकार के व्यक्ति अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ लंबा समय व्यतीत करने की इच्छा रखते हैं और वक्त मिलने पर अपनी इच्छा पूर्ण भी करते हैं।

# अप्रैल : अप्रैल में पैदा होने वाले लोग मजाकिया और माहौल को हल्का रखते हैं। ये लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं और दूसरों से पहले ही अपनी बात कहना पसंद करते हैं। हर विषय में इनकी राय सटीक होती है। ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं।

# मई : इस महीने पैदा होने वाले लोग बहुत जिद्दी और कठोर दिल के होते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। अपोजिट सेक्स वालों के साथ घुलने मिलने में इन्हें बहुत समय लगता है। साहित्य और कला में इनकी गहरी रुचि होती है।

#जून : ये रहस्यमय स्वभाव के होते हैं। इमानदार, मिलनसार होने के साथ इनमें गजब का आत्मविश्वास होता हैं। ये जिद्दी व धुन के पक्के होते हैं।

# जुलाई : जुलाई माह में जन्मे व्यक्ति भावुक और ईमानदार स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखते हैं। इस माह में जन्मी लड़कियां अपने रिश्तों को मर्यादा से निभाती हैं और अपने परिवारजनों एवं साथी का ध्यान रखती हैं। इनका दांपत्य जीवन सुखों से भरपूर होता है।

#अगस्त : इनमें जोश अत्यधिक मात्रा में होता है। ये लोग बहुत बहादुर होते हैं और खतरों की परवाह नहीं करते। इन्हें लोगों में खास बने रहना पसंद होता है। इनका स्वयं पर नियंत्रण कम होता है। इनमें बदले भावना बहुत ज्यादा होती है। इनके साथ घुलना मिलना आसान होता है।

#सितम्बर : इस माह में पैदा होने वाले लोग ऊर्जा से भरपूर होते हैं। ये बहुत जल्दबाजी में निर्णय लेते हैं और बाद में पछताते हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अपोजिट सेक्स के साथ संबंधों में काफी तेज होते हैं और जल्दी ही आगे तक बढ़ जाते हैं।

# अक्टूबर : अक्तूबर महीने में जन्म लेने वाले व्यक्ति रूमानी स्वभाव के होते हैं और प्रेम के पलों को दिल से जीते हैं। लड़के और लड़कियां मूडी स्वभाव के होते हैं। लड़कियां ऐसे व्यक्ति से रिश्ता रखती हों तो वास्तव में इन्हें पंसंद करता है। ये लड़किया भावुक स्वभाव की होती हैं। ये छोटी-छोटी बातों को भी दिल से लगा लेती हैं।

# नवम्बर : इस माह में जन्मे लोग बहुत ईमानदार होते हैं। ये अगर किसी काम को शुरू करते हैं तो उसे खत्म के बाद ही इन्हें चैन मिलता है। इनका रहस्यमय व्यक्तित्व लोगों को इनकी तरफ खीचंता है। ये बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं और इन्हें गुस्सा जल्दी आता है।

# दिसम्बर : ये लोग इमानदार और दयालु होते हैं। इनमें प्रतियोगिता कि भावना बहुत अधिक तथा धेर्य कि कमी होती हैं। ये स्पष्टवादी और मेहनती होते हैं।