धन सम्बन्धी परेशानियों को दूर करते है ये वास्तु उपाय

आज के समय में धन सम्बंधित परेशानिया सभी के साथ रहती है। जिनका कही न कही असर हमे दिख ही जाता है।ये सब वास्तु की वजह से होती है। वास्तु दोष होने पर घर में आता हुआ धन भी चला जाता है। जिसकी वजह से हमे ऐसी ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है जिसके बारे में हमने कभी सोच भी नही होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बाते बतायेंगे जिनकी वजह से आप अपनी धन सम्बन्धी परेशानियों को दूर कर सकते है। तो आइये जानते है इस बारे में....

* सोने वाले कमरे ख‌िड़क‌ियों में क्र‌िस्टल लगवाएं। इससे टकराकर जो रोशनी घर में आती है वह सकारात्मक उर्जा लाती है जो हमे आपको स्वस्थ और उर्जावान बनाती है। इससे आप अपनी उर्जा का इस्तेमाल सही द‌िशा में करके लाभ प्राप्त कर पाते हैं।

* एक दर्पण ले और इसे इस प्रकार लगाएं क‌ि उसका प्रत‌िब‌िंब त‌िजोरी और धन रखने के स्थान पर हो। यह व्यय को कम करने में सहायक माना जाता है। इससे संच‌ित धन बढ़ता है।

* अपने घर की छत पर एक बर्तन में पानी और अनाज रखें ज‌िससे पक्ष‌ियों को भोजन पानी म‌िले। वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार पक्षी अपने साथ सकारात्मक उर्जा लाते हैं ‌ज‌िससे धन संबंधी बाधाएं और उलझनें दूर होती हैं।


* आय में बार-बार बाधा आ रही हो या मेहनत के अनुरूप धन लाभ नहीं म‌िल रहा है तो अपने शयन कक्ष या घर की चारदीवारी के अंदर बाएं कोने में भारी चीज या कोई ठोस चीज रखें।


*घर में एक एक्वेरियम रखें ज‌िसमें काले और सुनहरी रंग की मछली रखें। यह नकारात्मक उर्जा को दूर करके सकारात्मक उर्जा को बढ़ाने का काम करते हैं।