आज हैं फुलैरा दूज का त्यौहार, रखें इन चीजों का ध्यान

फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलैरा दूज का त्यौहार मनाया जाता हैं जो कि भगवान कृष्ण को समर्पित होता है। मान्यता हैं कि इस दिन भगवान कृष्ण फूलों के साथ होली खेलते हैं। इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना जाता है और अधिकतर शुभ कार्य इस दिन संपन्न किए जाते हैं। आज के दिन कृष्ण जी और राधा जी की पूजा से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी के साथ ही आज के दिन कुछ बातों का ध्यान रखने की भी जरूरत होती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

25 फरवरी राशिफल: इन 7 राशि वालों का समय लाभ का, कम मेहनत में मिलेगी बड़ी कामयाबी

घर में क्लेश करता है जीवन को बर्बाद, जानें इसके निवारण उपाय

- फुलैरा दूज पर भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की पूजा की जाती है। इस दिन दोनों पर गुलाल जरूर अर्पित करें क्योंकि इस दिन से होली शुरू होती है।

- फुलैरा दूज पर राधा कृष्ण को रंग बिरंगे फूल जरूर अर्पित करें, इससे परस्पर प्यार बढ़ेगा। राधा-कृष्ण के मंदिर जाकर इस दिन दर्शन जरूर कर लें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

- फुलैरा दूज के दिन राधा जी को श्रृंगार की वस्तुएं जरूर अर्पित करें और उनमें से कोई चीज अपने पास संभाल कर रख लें। ऐसा करने से जल्द विवाह होगा। आप चाहें तो इस दिन बिना किसी मुहूर्त के भी विवाह कर सकते हैं।

- फुलैरा दूज पर सभी मांगलिक कार्य करें। गाय को भोजन कराने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी और सभी दुख दूर हो जाएंगे।

- फुलैरा दूज पर किसी का भी अपमान न करें। प्रेमी का तो बिल्कुल भी नहीं, इसी तरह घर के वरिष्ठों का भी नहीं। यह अशुभ फलदायक होता है।

- फुलैरा दूज के दिन राधा कृष्ण को गुलाल अर्पित किया जाता है। इस गुलाल को अपने पैरों में न आने दें। इस दिन किसी की निंदा न करें। किसी कृष्ण भक्त का अपमान न करें। गाय, मयूर और छोटी बछिया को आहार दें।

- फुलैरा दूज के मौके पर भूलकर भी मांसाहार न करें। इस दिन शराब के सेवन से भी दूर रहें।