घर में रखें ये चीजें होगी माँ लक्ष्मी की कृपा

हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसके घर-परिवार पर हमेशा माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए व्यक्ति माँ लक्ष्मी की पूजा-आराधना करता हैं। लेकिन इसी के साथ ही व्यक्ति को जरूरत होती है वास्तु के हिसाब से ऐसी चीजों को घर में स्थान देने की जो माँ लक्ष्मी को अतिप्रिय हो। तो आइये आज हम बताते हैं आपको उन चीजों के बारे में जिन्हें घर में स्थान देने पर माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

* एकाक्षी नारियल

नारियल को श्रीफल कहा गया है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। श्रीफलों में एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती हैं, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।

* घर के मंदिर में रखें लक्ष्मी और कुबेर

देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति तो लगभग सभी के घरों में होती हैं, लेकिन धन-धान्य पाने के लिए देवी लक्ष्मी के साथ घर में भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर रखना भी जरूरी होता है। स्थाई धन लाभ पाने के लिए घर में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर दोनों की पूजा की जानी चाहिए। भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही स्थापित करना चाहिए।

* बांसुरी

बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही खास माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में अनुसार, सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन पाने के योग बनने लगते हैं।

* घर के मंदिर में शंख रखना होता है शुभ

वास्तु के अनुसार, शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ पॉजिटिविटी होती है। शास्त्रों में अनुसार, जिस घर के पूजा स्थल में देवी लक्ष्मी के साथ शंख की स्थापना भी की जाती है और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।

* भगवान गणेश की नृत्य करती प्रतिमा

वैसे तो भगवान गणेश हर रुप में मंगलकारी हैं, लेकिन धन-लक्ष्मी की परेशानियों को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की दृष्टि रहें। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।