कर्ज के लेन-देन में ध्यान रखें ये बातें, ज्योतिष में बताए गए है इसके नियम

व्यक्ति के जीवन में कुछ नहीं कहा जा सकता है कि कब बुरा समय आ जाए। इसके लिए व्यक्ति पूरी कोशिश करता है कि हो सके उतनी पूँजी संचित की जाए, जो बुरे समय में काम आए। लेकिन कभीकभार ऐसी स्थिति आ जाती है कि समस्या से उभरने के लिए कर्ज लेना पड़ता हैं, जो आपको समस्या से छुटकारा दिलाती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि ज्योतिष में कर्ज के लेन-देन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, अगर उनका ध्यान ना रखा जाए तो अशुभ होता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कर्ज के लेन-देन में ध्यान रखी जाने वाली बातें।

* सोमवार

सोमवारको कर्ज लेने या देने का शुभ वार माना गया है, क्योंकि इस दिन की अधिष्ठात्री देवी मां पार्वती है और संबंधित ग्रह चंद्रमा है।

* मंगलवार

मंगलवार को कर्ज लेना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है, बल्कि इस दिन यदि कोई पुराना कर्ज हो तो उसे चुकाना शुभ होता है।

* बुधवार

इस दिन पर बुध ग्रह का प्रभाव है जिसे की नपुंसक माना गया है इसलिए बुधवार को कर्ज लेना व देना शुभ नहीं होता है।

* गुरुवार

इस वार को लघु संज्ञक शुभ वार माना गया है। गुरुवार को कर्ज देना नहीं चाहिए मगर इस दिन कर्ज लेना लाभदायक हो सकता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी चुक जाता है।

* शुक्रवार

शुक्रवार पर शुक्र का प्रभाव होता है इसलिए ये एक सौम्य संज्ञक वार है यही कारण है कि इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ माना गया है।

* शनिवार

शनिवार के दिन किए काम लंबे समय तक स्थिर रहते हैं इसलिए इस दिन लिया या दिया गया कर्ज लंबे समय में चुकता है। यही कारण है कि कर्ज लेने व देने के लिए ये दिन शुभ नहीं है।

* रविवार

ये वार सूर्य से प्रभावित है इसलिए इसे क्रूर संज्ञक माना गया है। इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ नहीं होता है।