रिश्तों में मिठास लाएगी घर में रखी मिट्टी की ये 4 चीजें

वास्तु का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व माना जाता हैं जिसके अनुसार घर में रखी वस्तुओं की एक विशेष ऊर्जा होती हैं जो कि व्यक्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। ऐसे में वास्तु में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो अपनी सकारात्मकता से घर में खुशी, शांति, धन और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मिट्टी से बनी कुछ ऐसी वस्तुओं की जानकारी देने जा रहे हैं जो रिश्तों में मिठास लाने का काम करेगी। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

मिट्टी का घड़ा

वास्तु के मुताबिक मिट्टी का घड़ा शुभता का प्रतीक है। मगर इसे घर पर कुछ नियमानुसार रखना चाहिए। यह हमेशा भरा हुआ होना चाहिए। इसमें रखा पानी बहुत ठंडा होता है। ऐसे में गर्मियों में घड़े में पानी और सर्दियों में अनाज भर कर रख सकते हैं। ऐसा करने से घर-परिवार के कलह-क्लेश, लड़ाई-झगड़े, तनाव दूर हो खुशियों का आगमन होता है। घर का वातावरण खुशनुमा और शांति से भरा रहता है। आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिलती है।

मिट्टी का गमला

घर पर मिट्टी की मूर्ति, दीपक और घड़े के साथ इसका गमला होना भी लाभकारी होता है।‌ वास्तु के अनुसार पौधों को हमेशा मिट्टी के गमलों में ही रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत बरकरार रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही मानसिक शांति मिलती है।

मिट्टी का दीपक

भारत में हर घर में पूजा- पाठ करने के लिए भगवान के आगे दीपक जलाया जाता है। मगर आज कल लोग इसकी जगह पर लाइट्स को यूज करते हैं जो की गलत है। घर में सुख-शांति, बर्कत, पॉजिटिविटी के लिए मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। इसी के साथ शनि देव की कृपा पाने के लिए भी शनिवार को मिट्टी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

मिट्टी की मूर्ति

वैसे तो बाजार में पीओपी ( प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस ) से बनी बहुत ही खूबसूरत और आकर्षित मूर्तियां मिलती हैं। मगर वास्तु के मुताबिक घर पर पूजा के लिए हमेशा मिट्टी की ही मूर्ति लानी चाहिए। यह घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आती है। इसके अलावा पैसों की किल्लत दूर हो घर साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।