कर्क 26 दिसंबर राशिफल: कोई साहस भरा निर्णय लेना पड़े तो अवश्य लें क्योंकि आपको उसमें आर्थिक लाभ हो सकता है

आज का यात्रा का विचार त्याग दें। यात्रा का उद्देश्य सफल नहीं होगा। बाहर के शहरों से सम्पर्क बढ़ेगा। या तो लोग आपसे मिलना आएंगे या टेलीफोन वार्ताओं से काम हो जाएगा। किसी जोखिम वाले काम में हाथ डाल सकते हैं और उसका लाभ आपको मिल सकता है। कोई साहस भरा निर्णय लेना पड़े तो अवश्य लें क्योंकि आपको उसमें आर्थिक लाभ हो सकता है। निकट रिश्तेदारियों से आर्थिक लाभ की सम्भावनाएं बनती हैं। उनसे तालमेल भी बढ़ेगा और व्यावसायिक सहयोग भी बढ़ सकता है। बुद्धिजीवी कार्यों से ज्यादा लाभ होगा। संतान की तरफ से आपको बड़ी चिंता रहेगी परन्तु उनके कामकाज में रुकावट के बाद भी गति आएगी। माता-पिता के लिए दिन अच्छा है। उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, उनका सुख बढ़ेगा, उनके साथ ज्यादा समय गुजरेगा।