20 नवंबर को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा गुरु ग्रह, जानें किस तरह प्रभावित होगा आपका जीवन

आने वाली 20 नवंबर 2021 की रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर गुरु ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहा हैं जो कि गोचर करते हुए मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत भाव या घर में होते हैं ये सदैव शुभ फल ही प्रदान करते हैं। गुरु ग्रह सभी ग्रहों के साथ मित्रवत रहते हैं। गुरु मानसिक शक्ति, उत्साह, पेशेवर कौशल और आपकी प्रतिभा को प्रभावित करता है। ग्रहों का राशि में परिवर्तन अन्य राशियों के जीवन को प्रभावित करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि को प्रभावित करेगा और क्या बदलाव लाएगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष


20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- गुरु आपके लिए शुभ रहेंगे। मेष के लिए बृहस्पति नवम और बारहवें घर का स्वामी हैं और ये आय के ग्यारहवें घर में गोचर कर रहे हैं।

वृषभ


20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- गुरु आपके लिए प्रसिद्धि दिलाएं। वृष चंद्र राशि के लिए बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी हैं।

मिथुन

20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके भाग्य को प्रबल बनाएंगे। मिथुन राशि के लिए बृहस्पति सप्तम और दशम भाव का स्वामी हैं, जो भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।

कर्क


20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके के लिए गुरु मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहे हैं। कर्क राशि के लिए बृहस्पति छठे और नौवें भाव का स्वामी है और अष्टम भाव में गोचर कर रहा हैं।

सिंह


20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके पास खुशियां आएंगी यह विवाह से संबंधित हो सकती है। सिंह राशि के लिए बृहस्पति पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं।

कन्या


20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके लिए यह परिवर्तन अच्छा नहीं रहेगा। समस्याएं कुछ ज्यादा परेशान कर सकती हैं। कन्या राशि के लिए बृहस्पति चतुर्थ और सप्तम भाव का स्वामी हैं।

तुला


20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- प्रेम संबंधों में आपको खुशियां प्राप्त होंगी। तुला राशि के लिए गुरु तीसरे और छठे भाव का स्वामी हैं, जो प्रेम, रोमांस और संतान के पंचम भाव में गोचर कर रहा हैं।

वृश्चिक

20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। वृश्चिक राशि के लिए, बृहस्पति दूसरे और पांचवें घर का स्वामी हैं।

धनु


20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। यह राशि परिवर्तन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। धनु राशि के लिए गुरु पहले और चौथे घर का स्वामी हैं।

मकर


20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- करियर में फायदा मिलने के संकेत हैं। मकर राशि के लिए बृहस्पति तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी हैं।

कुंभ


20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके लिए गुरु अच्छा और शुभ परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे। यह पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंभ राशि के लिए बृहस्पति दूसरे और ग्यारहवें भाव का स्वामी हैं।

मीन


20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मीन राशि के लिए बृहस्पति दशम भाव और प्रथम भाव का स्वामी हैं।