श्राद्ध के भोजन से जुडी ये बातें जानना बेहद आवश्यक, भूल से भी ना हो जाए कहीं गलती

श्राद्ध पक्ष को बहुत ही पवित्र माना जाता हैं, क्योंकि इन दिनों में मृत पूर्वज धरती पर आते हैं और हमारे बीच रहते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता हैं कि भूल से भी कोई गलती ना हो जाए, खासतौर पर श्राद्ध के खाने में। जी हाँ, श्राद्ध के भोजन में हुई गलती पितरों को नाराज कर सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए श्राद्ध के भोजन से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लेकरर आए हैं, जिन्हें जानकर आप गलती करने से बाख सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

* श्राद्ध के भोजन में क्या पकाएं :


- खीर पूरी अनिवार्य है।
- जौ, मटर और सरसों का उपयोग श्रेष्ठ है।
- ज़्य़ादा पकवान पितरों की पसंद के होने चाहिए।
- गंगाजल, दूध, शहद, कुश और तिल सबसे ज्यादा ज़रूरी है।
- तिल ज़्यादा होने से उसका फल अक्षय होता है।
- तिल पिशाचों से श्राद्ध की रक्षा करते हैं।

* श्राद्ध के भोजन में क्या न पकाएं :

- चना, मसूर, उड़द, कुलथी, सत्तू, मूली, काला जीरा।
- कचनार, खीरा, काला उड़द, काला नमक, लौकी,प्याज और लहसन।
- बड़ी सरसों, काले सरसों की पत्ती और बासी, खराब अन्न, फल और मेवे।

* ब्राह्मणों का आसन कैसा हो :


- रेशमी, ऊनी, लकड़ी, कुश जैसे आसन पर भी बैठाएं।
- लोहे के आसन पर ब्राह्मणों को कभी न बैठाएं।