जरूरी हैं यह जानना कि कैसा हो श्राद्ध का भोजन, कहीं हो ना जाए कोई गलती

श्राद्ध पक्ष में मृत पूर्वज धरती पर आते हैं और हमारे बीच रहते हैं। उनका आशीर्वाद पाने और उनकी आत्मा की संतृप्ति के लिए उन्हें श्राद्ध का भोग लगाया जाता हैं। भोग में श्राद्ध के लिए कई व्यंजन तैयार किए जाते हैं। लेकिन आपको इससे जुड़ी जानकारी रखना भी जरूरी हैं कि श्राद्ध का भोजन कैसा हो। क्योंकि श्राद्ध के भोजन से जुड़ी गलती पितरों को नाराज कर सकती हैं। इसलिए आज हम इसी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

श्राद्ध के भोजन में क्या पकाएं

- खीर पूरी अनिवार्य है।
- जौ, मटर और सरसों का उपयोग श्रेष्ठ है।
- ज़्य़ादा पकवान पितरों की पसंद के होने चाहिए।
- गंगाजल, दूध, शहद, कुश और तिल सबसे ज्यादा ज़रूरी है।
- तिल ज़्यादा होने से उसका फल अक्षय होता है।
- तिल पिशाचों से श्राद्ध की रक्षा करते हैं।

श्राद्ध के भोजन में क्या न पकाएं

- चना, मसूर, उड़द, कुलथी, सत्तू, मूली, काला जीरा।
- कचनार, खीरा, काला उड़द, काला नमक, लौकी,प्याज और लहसन।
- बड़ी सरसों, काले सरसों की पत्ती और बासी, खराब अन्न, फल और मेवे।

ब्राह्मणों का आसन कैसा हो

- रेशमी, ऊनी, लकड़ी, कुश जैसे आसन पर भी बैठाएं।
- लोहे के आसन पर ब्राह्मणों को कभी न बैठाएं।