Navratri 2020 : दिन के अनुसार लगाए मातारानी को भोग

कल नवरात्रि स्थापना के साथ ही मातारानी का नौ दिन का पर्व शुरू होने जा रहा हैं। इन नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती हैं और उन्हें भोग लगाकर प्रसन्न किया जाता हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हैं कि किस दिन कौनसा भोग लगाया जाए जो आपके लिए शुभकारी साबित हो। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन कौनसा भोग चढ़ाया जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। तथा शरीर निरोगी रहता है।

- दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शकर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें। इससे आयु वृद्धि होती है।

- तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग मां को लगाकर ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।

- मां दुर्गा को चौथी नवरात्रि के दिन मालपुए का भोग लगाएं। और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। जिससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।

- नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है।

- छठवीं नवरात्रि के दिन शहद का भोग लगाएं। जिससे आकर्षण शक्ति में वृद्धि होगी।

- सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।

- नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

- नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही अनहोनी होने की घटनाओं से बचाव भी होगा।