अक्षय तृतीया 2020: लॉकडाउन के चलते नहीं खरीद पा रहे सोना, इन 5 चीजों को करें पूजा में शामिल

अक्षय तृतीया का दिन सर्वसिद्ध मुहूर्त माना गया है। इसके चलते बिना पंचांग देखे ही इस दिन सब ही मांगलिक कार्यों को संपन्न करा जाता हैं। इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता हैं और लोग सोना खरीदकर उसका पूजन करते हैं। लेकिन लॉकडाउन के चलते सोना खरीद पाना मुमकिन नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पूजन में शामिल किया जा सकता हैं जो घर में शुभता लेकर आएगी। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

मिट्टी का दीपक : मिट्टी की महत्ता सोने के बराबर है। अगर सोने की खरीदी न कर सके तो मिट्टी का कोई भी पात्र या मिट्टी का एक छोटा दीपक भी अक्षय तृतीया के दिन घर में शुभता ला सकता है।

मौसमी फल : अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में मौसम के रसीले फल रखनाभी शुभ होता है। आप कम से कम कीमत में अच्छे फल रख सकते हैं।

कपास : अक्षय तृतीया पर कपास यानी रुई भी रखी जा सकती है।

नमक : अक्षय तृतीया पर सेंधा नमक घर में रखना शुभ माना जाता है। लेकिन इस नमक का सेवन कतई न करें।

पीली सरसो : मुट्ठी भर पीली सरसो रखने से मां लक्ष्मी का आशीष मिलता है।