फरवरी 2020 : जानें इस महीने में किस दिन आ रहे कौनसे व्रत-त्यौहार एवं उनका महत्व

हिन्दू धर्म में प्रत्येक दिन किसी देवी-देवता को समर्पित होता हैं और उस दिन उन्हीं की पूजा की जाती हैं। व्रत-त्यौहार का सिलसिला चलता ही रहता है। लेकिन कई व्रत-त्यौहार ऐसे होते हैं जो विशेष तौर पर मनाए जाते है। फरवरी का महीना शुरू हो चुका हैं और इस महीने में भी कई व्रत-त्यौहार विशेष रूप से मनाए जाने है। आज हम आपको उन्हीं महत्वपूर्ण व्रत-त्यौहार एवं उनके महत्व के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

1 फरवरी, शनिवार

मां नर्मदा का जन्मोत्सव, इस तिथि पर नर्मदा नदी की विशेष पूजा की जाती है।

5 फरवरी, बुधवार

जया एकादशी। इसे भीष्म एकादशी कहते हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत उपवास करें और सूर्यास्त के बाद तुलसी पूजा की जाती है।

9 फरवरी, रविवार

माघ मास की अंतिम तिथि पूर्णिमा। इस दिन संत रविवदास की जयंती भी है। माघी पूर्णिमा पर इस माह के स्नान भी समाप्त हो जाएंगे। 10 फरवरी से फाल्गुन मास शुरू हो जाएगा।

12 फरवरी, बुधवार

गणेश चतुर्थी। इस दिन भगवान श्री गणेश के लिए व्रत किया जाता है और विशेष पूजन करने की परंपरा है।

19 फरवरी, बुधवार

विजया एकादशी। एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत करने का विधान है। विष्णुजी और लक्ष्मीजी की विशेष पूजा करें।

21 फरवरी, शुक्रवार

महाशिवरात्रि, महादेव की पूजा का महापर्व है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करें। शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। चांदी के लोटे से दूध अर्पित करें।

23 फरवरी,रविवार

फाल्गुन मास अमावस्या। इस दिन पितरों के श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए। अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने की और दान करने का विशेष महत्व है।

27 फरवरी, गुरुवार

विनायकी चतुर्थी। ये तिथि गणेशजी को समर्पित है। इस तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करें।