दिशानुसार जानें कौनसी दिशा में रखें क्या चीज, जीवन होगा सुखमय

वास्तु का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व होता हैं जो घर में सकारात्मकता और नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता हैं। घर का वास्तु सही हो तो जीवन में शुभ संचार होता हैं और वास्तुदोष आपके जीवन को दुखी बना जाता हैं। वास्तु में घर की सभी दिशाओं का बड़ा महत्व हैं और इनसे जुड़े कई नियम हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पालन कर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

उत्तर दिशा

घर की उत्तर दिशा का स्वामी धन के देवता कुबेर और बुध देव कहलाते हैं। ऐसे में इस जगह का संबंध घर की माता से होता है। इसके लिए इस दिशा को हमेशा साफ- सुथरा और खाली रखना चाहिए। नहीं तो वास्तुदोष पैदा होने से इससे उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

दक्षिण दिशा

वास्तु के अनुसार, घर की इस दिशा में काल पुरूष का बाया सीना, किडनी, बाया फेफड़ा और कुंडली का दशम घर आता है। इस दिशा में यम के आधिपत्य और पृथ्वी तत्व की प्रधानता होती है। ऐसे में इस घर की इस दिशा में हमेशा भारी चीजों को रखना शुभ होता है। आप यहां पर ड्राइंग रूम बना सकते हैं।

पूर्व दिशा

घर की पूर्व दिशा सूर्य और इन्द्र देव की मानी जाती है। साथ ही इसे पितृस्थान की प्रतीक मानने से इस जगह पर कोई भारी सामान रखने से बचना चाहिए। ऐसे में इस दिशा को हमेशा खुला रखना ही बेहतर होगा।

पश्चिम दिशा

घर की इस दिशा के देवता वरूण और ग्रह स्वामी न्याय के देव शनि माने जाते हैं। ऐसे में यहां पर कोई भी चीज रखने से पहले वास्तु का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।

ईशान कोण

वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण का संबंध भगवान महादेव से माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में मटका, वॉटरटैंक और पूजाघर बनाना सबसे उत्तम माना जाता है।

आग्नेय कोण

इस दिशा का स्वामी शुक्र ग्रह माना जाता है। साथ ही यह अग्नि देव और मंगल ग्रह का स्थान कहलाता है। ऐसे में इस जगह पर रसोई या कोई भी इलैक्ट्रॉनिक चीजें रख सकते हैं।

नैऋत्य कोण

वास्तु के अनुसार, घर की यह दिशा राहु व केतु की मानी जाती है। इस दिशा हो हमेशा ऊंचा बनाना चाहिए। साथ ही यहां पर अलमारी, इलैक्ट्रॉनिक चीजें, सोफा, मेज आदि भारी चीजें रखनी चाहिए।

वायव्य कोण

इसे वायु की दिशा माना जाता है। साथ ही इस कोण का ग्रह स्वामी चंद्र देव कहलाते हैं। इस दिशा को हमेशा प्रकाशमान होना चाहिए। ऐसे में यहां पर खिड़की, दरवाजे बनाना शुभ होता है। आप चाहे तो इस स्थान पर मेहमानों के रहने का कमरा भी बना सकते हैं।