सावन में कपड़ों के रंगों का भी होता है विशेष महत्व, आइये जानें

सावन का महीना भोलेनाथ की भक्ति के लिए जाना जाता हैं। इस पूरे महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई जतन किए जाते हैं, ताकि शिव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाए और हमारी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती करें लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह से शिव की पूजा में कई चीजों का ध्यान रखा जाता हैं, उसी तरह से सावन के दिनों में आप किस तरह के कपडे पहनते हैं उसका भी ध्यान रखा जाना जरूरी हैं। तो आइये जानते हैं आपको किस तरह के कपडे पहन कर जाना चाहिए और किस तरह के कपड़े पहन कर नहीं जाना चाहिए।

भोलेनाथ की पूजा करने के लिए आपको हलके रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और हरे रंग के वस्त्र पहनने से भगवान शिव बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। जिन लोगेओं के पास कोई रोजगार नहीं है, हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से नौकरी भी मिल जाती है।

सावन में भूलकर गहरे रंग जैसे - काले, गहरे नीले, डार्क ब्राउन रंग के कपड़े पहनकर कभी भी पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव बहुत नाराज होते हैं और आपके द्वारा की गई पूजा अर्चना का कोई विशेष फल नहीं मिलता है। इसलिए गहरे काले रंग के कपडे पहन कर पूजा ना करें।