वास्तु के ये 5 नियम जान लेंगे, तो कभी नहीं होगी जीवन में पैसों की कमी

वास्तु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व माना गया हैं। वास्तु के अनुसार वस्तुओं से जुडी ऊर्जा हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों को अपनाकर आसानी से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही वास्तु के नियमों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। तो आइये जानते हैं इन नियमों के बारे में।

- पूजा स्थल का स्थान कभी भी शयनकक्ष में नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा होने से घर में कलह और आर्थिक परेशानियां आती हैं।

- घर के ईशान कोण जिसे पूर्व-उत्तर की दिशा भी कहते हैं वहां पर किसी पात्र में नमक भरकर रखें। ऐसा करने से घर से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है।

- बाथरुम के दरवाजों को कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का खतरा बना रहता है।

- तिजोरी या आलमारी में कीमती सामान और पैसे रखा जाता है। वास्तु के नियम के अनुसार तिजोरी के पास कभी भी झाड़ू या गंदा समान नहीं रखना चाहिए। झाडू को राहु का प्रतीक माना जाता है जो धन की हानि करवाता है।

- घर पर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कम से कम हफ्ते में एक दिन पानी में नमक मिलाकर पोछा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर पर खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।