इस बार नहीं ले जा रहे कांवड़ तो करें ये 5 उपाय, मिलेगा यात्रा का पुण्य

सावन के महीने की शुरुआत होने को हैं और इस महीने में भक्तगण विभिन्न तीर्थस्थलों से कांवड़ में गंगाजल भरकर यात्रा करते हैं और शिव का जलाभिषेक करते हैं। लेकिन इस बार के हालात कुछ अलग हैं क्योंकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यात्रा स्थगित कर दी गई है। ऐसे में कांवड़ यात्रा का पुण्य नहीं मिल पाने पर भक्तों को अफ़सोस हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप कांवड़ यात्रा का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इस तरह ला सकते हैं जल

अगर आपके आसपास नदी या तालाब है तो आप वहां से जल लाकर उसमें गंगाजल मिला लें और फिर उसी जल से संकल्प लेकर घर में भगवान शिव का अभिषेक करें। अगर आपके घर के आसपास शिवालय खुले हुए हैं तो आप वहां भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।

घर में आती है सुख-शांति और समृद्धि

शास्त्रों में बताया गया है कि घर में पत्थर का शिवलिंग स्थापित नहीं करना चाहिए। आप सावन में पारद शिवलिंग घर में रखकर पूजा कर सकते हैं। इसकी हर रोज पूजा करने से घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि बढ़ती है। ब्रह्मपुराण में बताया गया है कि जो भक्त पारद शिवलिंग पूजा-अराधना करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वास्तु के हिसाब से भी पारद शिवलिंग बहुत महत्वपूर्ण होता है, इससे घर से संबंधित दोष दूर होते हैं।

पापों का होता है नाश

अगर आप कांवड़ यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो अफसोस करने की जरूरत नहीं है। आप 108 बेलपत्र लाकर अपने घर के शिवजी पर या शिवलाय में भगवान शिव को अर्पित कर दें और हर बार ओम नम शिवाय मंत्र का जप करें। इससे भगवान शिव का मस्तिष्क ठंडा रहता है और वह आप जल्द प्रसन्न होते हैं। साथ ही आपको पापों का नाश होता है और धन संबंधी समस्याएं खत्म होती हैं।

धार्मिक कार्यों में लगाएं धन

कांवड़ यात्रा का यह भाव रहता है कि मार्ग में आने वाले जरूरतमंदों की मदद करें लेकिन इस बार आप यात्रा के धन से जरूरतमंद लोगों की मदद करें। साथ ही आप उस धन को धार्मिक कार्यों में भी लगा सकते हैं। शास्त्रों में सावन के महीने में दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। आप लोगों में जरूरतमंद की चीजें दान कर पुण्य कमा सकते हैं। जो व्यक्ति दान करता है उस पर भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं।

मोक्ष की होती है प्राप्ति

आप अपने घर या शिवालय में रुद्राभिषेक का आयोजन कर सकते हैं। शिवपुराण के अनुसार, सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बहुत पुण्य का काम माना गया है। इससे इंसान को मोक्ष की प्राप्ति तो होती ही है और भगवान शिव का शुभाशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ में घर में सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी सही रहता है और धन संबंधित समस्या भी खत्म होती है।