कान देखकर करें सामने वाले के व्‍यक्तित्‍व की पहचान

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग कई ऐसे लोगों के संपर्क में आ जाते हैं जिससे उन्हें धोखा मिलता हैं और बाद में वे पछताते हैं। ऐसे में अगर पहले ही सामने वाले के व्‍यक्तित्‍व की पहचान पहले से हो जाए तो धोखा खाने से बचा जा सकता हैं। इसमें आपका मददगार होता हैं समुद्रशास्‍त्र जिसमें प्रत्‍येक अंग और रंग का भी अलग-अलग अर्थ बताया गया है। आज इस कड़ी में हम आपको कान देखकर सामने वाले के व्‍यक्तित्‍व की पहचान करने से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

कान लंबे हों तो

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी व्‍यक्ति के कान लंबे हों तो ऐसे लोग काफी पर‍िश्रमी होते हैं। ये कभी किसी काम में पीछे नहीं हटते और जो काम हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं, चाहे उसमें कितनी ही कठिनाइयां आएं। मान्‍यता है क‍ि लंबे कान वाले लोग काफी बुद्धिमान भी होते हैं। यह हर बात का गहराई से अध्ययन करने के बाद ही अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। जल्‍दबाती और त्‍वर‍ित टिप्‍पणी से हमेशा ही बचते हैं।

कान चौड़े हों तो

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी व्‍यक्ति के कान चौड़े हों तो ऐसे लोग काफी लकी होते हैं। अपनी मेहनत और लगन के बलबूते यह अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं। ये लोग हाथ आए किसी भी ऐसे मौके को जाने नहीं देते। इनका यही व्‍यवहार इन्‍हें सफलता द‍िलाने में सहायक स‍िद्ध होता है। यह दूसरों की भी मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते। इनपर आसानी से भरोसा क‍िया जा सकता है।

कान छोटे हों तो

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी व्‍यक्ति के कान छोटे हों तो ऐसे व्‍यक्ति धन काफी सोच-समझकर खर्च करते हैं। कई बार तो जरूरी चीजों की खरीदारी करने से भी बचते हैं। यह धन संचयन को प्राथम‍िकता देते हैं। ऐसे लोग जल्‍दी से क‍िसी पर भरोसा नहीं करते। लेकिन इनपर आसानी से भरोसा क‍िया जा सकता है।

कान बहुत छोटे हों तो

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी व्‍यक्ति के कान बहुत छोटे हों तो ऐसे लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। धार्मिक कार्यों का आयोजन भी बढ़-चढ़कर करते हैं। इनका स्‍वभाव काफी चंचल होता है। ये अपने ब‍िगड़ते कार्य भी आसानी से बना लेते हैं। स्‍वभाव से काफी चंचल होते हैं। कई बार इसके चलते ये परेशान‍ियों में भी पड़ जाते हैं। कई पर‍िस्थित‍ियों में इनपर सोच-समझकर भरोसा करना चाहिए।

कान मोटे हों तो

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी व्‍यक्ति के कान मोटे हों तो ऐसे व्‍यक्तियों में गजब की नेतृत्‍व क्षमता होती है। इसके बलबूते यह जीवन की बड़ी से बड़ी परेशान‍ियां हल कर लेते हैं। ऐसे लोग अमूमन मोटिवेशनल स्पीकर, राजनेता या लेखक होते हैं। हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा होता है। सुनी-सुनाई बातों पर भी ये जल्‍दी भरोसा कर लेते हैं।

कान गज कर्ण हों तो

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी व्‍यक्ति के कान गज कर्ण जैसे हों। यानी क‍ि हाथी के जैसे बड़े कान हों तो यह अत्‍यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है क‍ि ऐसे व्यक्ति अपने कार्य में सफल और दीर्घायु होते हैं। समाज में इन्‍हें काफी मान-सम्‍मान मिलता है। ये ज‍ितने अच्‍छे वक्‍ता होते हैं उतने ही अच्‍छे श्रोता भी होते हैं। इनके ऊपर ब‍िना सोचे-समझे भरोसा क‍िया जा सकता है।