शनिवार को ख़रीदे काले रंग के जूते, बनते है असफलता का कारण, जानिये शनिवार के टोटके

शनि भक्तो के लिए खास होता है शनिवार का दिन। शनि को प्रसन्न करना आसान काम नहीं होता है पर इनकी सच्चे दिल से पूजा की जाये तो हर काम सफल बन जाता है। शनि देव की आराधना करने के लिए कुछ नियम होते है जिन्हे करना इन भक्तो के लिए अनिवार्य है। शनिवार को शनिदेव के साथ हनुमानजी की पूजा करने का दिन माना जाता है लेकिन ज्यादातर लोग इस दिन शनिदेव को पूजते है। इस दिन कुछ ऐसे कार्य होते है जिन्हे करने से न तो कभी धन की कमी होती है और इसके साथ विद्या की प्राप्ति भी होती है। तो आइये जानते है इन कार्यो के बारे में.....

# शनिवार की रात में रक्त चन्दन से अनार की कलम से 'ॐ ह्वीं' को भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।

# शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिडिया को दाने डालने से जीवन की रुकावटें दूर होती है।

# शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इससे आपको उसकी दुआ भी मिलेगी और शनिदेव की आप पर कृपा भी बनी रहेगी।

# किसी शनिवार को, किसी भी शुभ योग/शुभ चौघडिया में शाम के वक्त अपनी लंबाई के बराबर लाल रेशमी सूत नाप लें, फिर एक पत्ता बरगद का तोड़ें। उसे स्वच्छ जल से धोकर पोंछ लें। तब पत्ते पर अपनी कामना रूपी नापा हुआ लाल रेशमी सूत लपेट दें और पत्ते को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है और भाग्य चमकने लगता है।

# शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है। लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है।

# नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार का दिन टाले। शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज लाता है और घर में बीमारियों का वास होता है।

# आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें, इस दिन को टालना शुभ माना गया है। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।

# शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार का दिन उपयुक्त नहीं माना जाता।

# शनिवार को स्याही न खरीदें, यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है।

# शनिवार के दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है, इसलिए अगर आपको कैंची खरीदनी है तो शनिवार के अलावा किसी भी दिन खरीद सकते हैं