बर्थमार्क किस तरह डालता है आपके जीवन पर असर, जानें यहां

आपने देखा होगा की जब नवजात बच्चा पैदा है तो उसके शरीर पर कोई एक निशाँ ऐसा होता हैं जो बर्थमार्क के नाम से जाना जाता हैं और यह पूरी जिन्दगी उसके शरीर पर रहता हैं। ज्योतिष में इसे आपके गुडलक और बैडलक के तौर पर भी देखा जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको समुद्रशास्त्र में बताई गई बर्थमार्क से जुड़ी जानकरी देने जा रहे हैं जो बताती हैं की कौनसा बर्थमार्क शुभ और कौनसा अशुभ। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- पैर या फिर जांघों के ऊपर का बर्थमार्क आपके लिए सौभाग्य लेकर आता है। ऐसे लोग अपने काम को ईमानदारी के साथ करते हैं, जिससे उनको सफलता और तरक्की मिलती है। वहीं जिनके पैर के तलवे पर बर्थमार्क है तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति को नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

- पैर की उंगली पर बर्थमार्क बताता है कि इनको काफी घूमने का शौक होता है। साथ ही हर काम में पूरी तरह एक्टिव नजर आते हैं। वहीं जिनकी ठोड़ी पर बर्थमार्क है तो इसका मतलब होता है कि वह व्यक्ति काफी सरल स्वभाव का होता है। इनमें दान और परोपकार की भावना हमेशा रहती है। साथ ही जिनकी छाती पर बर्थमार्क है तो इसका मतलब होता है कि व्यक्ति काफी हंसमुख स्वभाव का है और जो भी काम करते हैं, उसमें सफलता मिलती है।

- अगर बर्थमार्क माथे के बीच में है तो इसका मतलब होता है कि जीवन में कई प्रेम संबंध में लिप्त रहते हैं। अगर माथे के दाएं तरफ मार्क है तो ऐसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं, इन लोगों की तार्किक शक्ति काफी तेज होती है। वहीं माथे के बाएं तरफ यह निशान है तो इनके पास कभी पैसा नहीं टिकता, क्योंकि यह काफी खर्चिले स्वभाव के होते हैं।

- जिनकी उंगलियों पर बर्थमार्क होते हैं वह काफी स्वतंत्र विचार के होते हैं और किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते। वहीं जिनकी नाक पर मार्क होता है, वह काफी क्रिएटिव होते हैं, हमेशा कुछ अलग करने की सोचते हैं। जिनकी पीठ पर यह निशान होता है वह काफी ईमानदार और खुले विचार के होते हैं। ऐसे लोग हर काम को पूरी मेहनत के साथ करते हैं।

- समुद्रशास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के पेट पर कोई निशान है तो इसका मतलब है कि वह काफी लालची और सिर्फ अपने बारे में सोचने वाली प्रवृति का इंसान है। ऐसे लोगों की दोस्तों की संख्या भी कम होती है।

- जिन लोगों को राइट हैंड साइड के गाल पर बर्थमार्क होता है वह काफी शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि व्यक्ति काफी मेहनती और काम को लेकर जुनूनी होते हैं। साथ ही इनकी मैरिड लाइफ भी काफी खुशहाल रहती है। वहीं लेफ्ट हैंड साइड के गाल पर बर्थमार्क होता है उनको आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे व्यक्ति काफी संवेदनशील होते हैं।

- अगर किसी व्यक्ति के बाएं कंधे पर बर्थमार्क है तो यह अशुभ माना जाता है। यह मार्क बताता है कि जीवनभर कोई ना कोई समस्या बनी रहती है। वहीं अगर दाएं कंधे पर यह निशान है तो इसका मतलब होता है कि आपका लक बहुत अच्छा है। दाएं कंधे पर बर्थमार्क शुभता का प्रतीक होता है।