Holi Special : इन वास्तु उपायों के साथ मनाए होली, घर में होगा खुशियों का आगमन

आज होली का अगला दिन धुलंडी हैं जिसे रंगों के लिए जाना जाता हैं और इस दिन सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर इस त्यौहार को मनाते हैं। होली का त्योहार भाईचारे के लिए जाना जाता हैं जिसमें सभी रंग खेलते व बधाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली का त्यौहार आपके जीवन में खुशियां लाने का काम कर सकता हैं क्योंकि इस दिन वास्तु के कुछ उपायों को कर जीवन में सकारात्मकता का संचार किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं वास्तु उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे मौजूद नकारात्मकता व वास्तुदोष दूर होकर खुशियों का आगमन होगा।

राधा-कृष्‍ण से करें होली की शुरुआत

होली का त्योहार प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्णा की जोड़ी से शुरु करें। इसके लिए होली के दिन इनकी जोड़ी की एक प्रतिमा घर ले आएं। फिर लकड़ी की चौकी पर पीला कड़ा बिछाकर मूर्ति को घर के मुख्‍य द्वार पर स्‍थापित करें। होली खेलने से पहले गुलाबी रंग का गुलाल राधा रानी व श्रीकृष्ण को लगाएं। साथ ही गुजिया या अन्य मिठाई का भोग लगाएं। उसके बाद अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ होली खेलने का मजा लें।

गणेशजी को अर्पित करें ठंडाई

इस दिन लोग खासतौर पर ठंडाई का सेवन करते हैं। मगर बात वास्तु की करें तो होली पर प्रथम पूजनीय गणेश जी की मूर्ति को अपने ड्राइंग रूम या पूजा घर में स्थापित करें। मूर्ति को गुलाब के फूलों से सजाएं। फिर उन्हें गुलाल चढ़ाकर ठंडाई का भोग लगाएं। उसके बाद ही ठंडाई मेहमानों को बांटें। इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता है।

मुख्य द्वार पर बनाएं रंगोली

रंगोली को हर शुभ मौके पर बनाना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है। घर में देवी-देवताओं का वास होने से सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। इसके लिए घर के मुख्य द्वार की अच्छे से सफाई करके वहां पर गहरे रंगों से रंगोली बनाएं। साथ ही गुलाल मेन गेट पर छिड़के।

नेम प्‍लेट लगाएं

जिन लोगों ने अभी तक घर पर नेम प्लेट नहीं लगाई है तो वे इस शुभ दिन पर इसे लगाएं। वास्तु के अनुसार, घर के बाहर नेम प्लेट लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे खुशियां आपके घर का पता जल्दी ही ढूंढ लेती है। ऐसे में बड़े-बड़े अक्षरों व सुंदर की नेम प्लेट जरूर लगाएं।