Holi Special : रंगों से जुड़ी होती हैं किस्मत, होली के दिन राशिनुसार करें इसका चुनाव

जीवन में रंगों का बड़ा महत्व होता हैं जो आपके आसपास के माहौल और वातावरण को तय करते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार रंगों में भी एक ऊर्जा होती है जो आपको प्रभावित करती हैं और व्यवहार पर असर डालती हैं। ऐसे में होली खेलने के दौरान उचित रंगों का प्रयोग किया जाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए राशिनुसार कौनसा रंग आपके लिए शुभकारी होगा इसकी जानकारी लेकर आए हैं। जी हां, राशिनुसार होली पर रंग खेलने से ग्रहदोष की समस्या ठीक होती हैं और खुशियों का आगमन होता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष, वृषभ और म‍िथुन वाले जानें अपना रंग

इस होली पर मेष राशि के जातकों को लाल और गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाह‍िए। यह उनके जीवन में तमाम खुश‍ियां लेकर आएगा। वृषभ राशि के जातकों को सफेद और क्रीम रंग का प्रयोग करना चाह‍िए। यह जीवन में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करेगा। वहीं मिथुन राशि के जातकों को हरा और पीला रंग प्रयोग करना चाह‍िए। यह रंग आपके जीवन में आने वाली सारी परेशान‍ियों को दूर करके खुश‍ियां लेकर आएगा।

कर्क, स‍िंह और कन्‍या राश‍ि के जातकों का रंग

होली के द‍िन कर्क राश‍ि के जातकों को हल्‍के गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि यह रंग आपके जीवन में पॉजीट‍िव ऊर्जा का संचार करेगा। सिंह राशि के लिए पीला और केसरिया रंग लकी है। इसल‍िए इस राश‍ि के जातकों को होली के द‍िन इस रंगों का प्रयोग करना चाह‍िए। वहीं कन्‍या राश‍ि के जातकों को हरे रंग का प्रयोग करना चाह‍िए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

तुला, वृश्चिक और धनु राश‍ि का यह है लकी रंग

तुला राशि के जातकों के ल‍िए सफेद और पीला रंग शुभ है। इस होली पर इस रंग का प्रयोग करने से तुला राश‍ि के जातकों को कर‍ियर और धन के मामले में लाभ म‍िलने का योग है। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों को लाल और गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाह‍िए। ताक‍ि जीवन में संपन्‍नता का वास हो। धनु राश‍ि के जातकों को इस होली लाल और पीले रंग से होली खेलनी चाह‍िए। यह रंग जीवन के सारे ग्रह-दोषों को दूर कर देगा।

मकर, कुंभ और मीन राश‍ि का शुभ रंग

मकर राशि के जातकों को इस होली पर नीले और हरे रंग का प्रयोग करना चाह‍िए। यह रंग जीवन में आने वाली द‍िक्‍कतों से राहत द‍िलाएगा। वहीं कुंभ राशि के जातकों का शुभ रंग भी नीला है। यह रंग आपकी लाइफ में आने वाली बड़ी से बड़ी द‍िक्‍कतें दूर करने में आपकी मदद करेगा। वहीं मीन राश‍ि के जातकों को इस होली पर पीले और लाल रंग का प्रयोग करना होगा। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और टेंशन्‍स भी कम होती है।