पेन पकड़ने के अंदाज़ से जानिए अपने पार्टनर का व्यक्तित्व

वैसे तो कई तरह की बातों से आपके व्यक्तित्व की पहचान होती है। फिर वो आपके बात करने का अंदाज हो या कपड़े पहनने का। भोजन करने का तरीका हो या उठने-बैठने का। हर बात में आपकी पर्सनैलिटी से जुड़ा एक राज होता है। मगर क्या आपने कभी सोचा था कि आपका पेन पकड़ने का स्टाइल भी आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है।तो आज हम आपको बताएंगे आपका व्यक्तित्व पेन पकड़ने के अंदाज़ से...

*तर्जनी और अंगूठे के बीच

पेन पकड़ने का ये स्टाइल सबसे कॉमन है। ज्यादातर लोग अंगूठे और इंडेक्स फिंगर (तर्जनी) के बीच पेन पकड़ते हैं। ऐसे लोग अपने जज़्बात जाहिर करने के मामले में थोड़े कच्चे होते हैं। ये अपनी ईमानदारी और लगन की वजह से जाने जाते हैं। इन्हें सबकुछ जानना होता है। फिर चाहे इसका संबंध इनसे हो या फिर नहीं हो।

*मध्यमा और अंगूठे के बीच

ऐसे लोग जो अपनी मिडिल फिंगर यानि मध्यमा और अंगूठे के बीच पेन पकड़ते है, उन लोगो की जिज्ञासा को शांत करना मुश्किल होता है।इस प्रकार के लोग बातूनी होते हैं। वे अपनी बात दिल में नहीं रखते। मगर वहीं किसी से मोहब्बत का इजहार करना हो तो ये चुप रहना ही बेहतर समझते हैं।

*अंगूठा होता है उँगलियों के ऊपर

यदि आप पेन इस तरीके से पकड़ते हैं तो आप कला के क्षेत्र से संबंध रखने वालों में से एक हैं। ऐसे लोग बहुत कलात्मक होते हैं। इनके बारे में ऐसा भी माना जाता है कि ये ख्वाबों-खयालों की दुनिया में रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

*अंगूठा होता है उँगलियों के ऊपर

यदि आप पेन इस तरीके से पकड़ते हैं तो आप कला के क्षेत्र से संबंध रखने वालों में से एक हैं। ऐसे लोग बहुत कलात्मक होते हैं। इनके बारे में ऐसा भी माना जाता है कि ये ख्वाबों-खयालों की दुनिया में रहना ज्यादा पसंद करते हैं।