तकिए के नीचे रखी इन चीजों से अनुकूल होगी ग्रहों की स्थिति, नहीं पहुंचाएंगे नुकसान

हिन्दू धर्म में ज्योतिष का बड़ा महत्व माना जाता हैं जिसके अनुसार व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति उनके आने वाले अच्छे-बुरे समय का निर्धारण करती हैं। ऐसे में नवग्रह विभिन्न राशियों में गोचर होते हैं और अपना प्रभाव डालते हैं। तंत्र शास्त्र के अनुसार कुछ उपायों की मदद से ग्रहों को स्थिर कर अपने अनुकूल बनाया जा सकता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सोते समय तकिए के नीचे रखने से ग्रहों की स्थिति शुभ बनती हैं और वे आपको नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- सूर्य अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो बैड के नीचे तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें। ऐसा करना संभव न हो तो तकिए के नीचे लाल चंदन रखें।

- चंद्र खराब हो तो बैड के नीचे चांदी के पात्र में जल भरकर रखें। संभव न हो तो चांदी के गहने पहनें।

- मंगल परेशानी दे रहा हो तो कांसे के बर्तन में पानी भरकर रखें अथवा तकिए के नीचे सोने-चांदी की धातु से बने ज़ेवर रखें।

- बुध जीवन में उथल-पुथल मचा रहा हो तो तकिया के नीचे सोने से बने अलंकार रखें।

- देवगुरू बृहस्पति टेढ़ी चाल चल रहे हो तो हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखें।

- शुक्र की शुभता के लिए चांदी की मछली बनाकर तकिए के नीचे रखें अथवा चांदी के पात्र में जल भरकर पलंग के नीचे रखें।

- शनि से संबंधित कोई भी समस्या हो तो लोहे के पात्र में जल भरकर बैड के नीचे रखें अथवा पिलो के नीचे शनिदेव का प्रिय रत्न नीलम रखें।