चाहते है अन्न और धन से भरे रहे आपके भंडार, तो गोवर्धन के दिन जरूर करें ये काम

दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला त्यौहार गोवर्धन पूजन के रूप में जाना जाता हैं। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को यह पर्व मनाया जाता हैं और इसे अन्नकूट महोत्सव के रूप में भी जाना जाता हैं। आज के दिन सभी लोग अपने घरों के बाहर गोबर के रूप में प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत बनाकर उनकी पूजा करते हैं और इसी के साथ आज के दिन भगवान श्री कृष्ण और विष्णु की भी पूजा की जाती हैं। अगर आप चाहते है कि आपके घर भी अन्न और धन का भंडार रहे, तो आज के दिन हमारे द्वारा बताए जा रहे काम जरूर करें। आइये जानते है इन कामों के बारे में।

* इस दिन मंदिरों में अनेकों प्रकार के खाने-पीने के प्रसाद बनाकर भगवान को 56 भोग लगाए जाते हैं तथा गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। इस दिन खरीफ फसलों से प्राप्त अनाज के पकवान तथा सब्जियां बनाकर भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है।
* कहा जाता है कि इस रोज गौ पूजन के बाद गाय पालक को अन्न एवं वस्त्र तोहफे के रूप में देने चाहिए। ऐसा करने से घर में देवी अन्नपूर्णा के साथ-साथ महालक्ष्मी का भी वास होता है।
* पके हुए चावलों को पर्वत का आकार देकर श्री कृष्ण को भोग लगाएं, ऐसा करने से वो बहुत प्रसन्न होते हैं।
* श्रीकृष्ण को छप्पन प्रकार का भोग लगाएं, सामर्थ्य न हो तो तुलसी पत्र अर्पित करें।
* मान्यता के अनुसार इस दिन चन्द्र दर्शन करना जीवन में अशुभता लाता है।